सुपरस्टार सलमान खान का आज 53वां जन्मदिन है। इस खास दिन को वह अपने पनवेल फार्म हाउस में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

सुपरस्टार सलमान खान का आज 53वां जन्मदिन है। इस खास दिन को वह अपने पनवेल फार्म हाउस में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान सलमान का केक कटिंग और डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है।

सलमान का बर्थडे सेलिब्रेशन बुधवार रात से से ही शुरू हो चुका है। खबर है कि यह पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी। सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।

दबंग खान का केक कटिंग वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने लाडले भांजे आहिल के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं सलमान के साथ अर्पिता खान, यूलिया वंतूर और शेरा भी खड़े नजर आ हैं।

View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram