सोनम कपूर को स्टाइल आइकन माना जाता है। लेकिन शादी के बाद उनका ये स्टेटस कमजोर पड़ने लगा है। हालत ये हो गई है अब तो अपने घरवाले भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं।  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन और स्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तो इसी फैशन की वजह से उनकी कभी प्रशंसा होती है तो कभी ट्रोलिंग। हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने सूट पहना हुआ है। तस्वीर को देख सोनम के भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट कर के मजाक उड़ाया। और इसके बाद सोनम यूजर्स द्वारा भी ट्रोल होती चली गई।

सोनम की इस फोटो पर अर्जुन ने यह कमेंट किया था, ‘मुझे मेरा सूट वापस चाहिए’। बता दें अर्जुन का ऐसा कमेंट करने पीछे वजह ये है कि सोनम ने जो सूट पहना था वह बहुत ढीला-ढाला था।

इतना ही नहीं अर्जुन की तरह सोनम के पति आनंद भी मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटे, आनंद ने सोनम की ढीले-ढाले सूट वाली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘’क्या में इस सूट को ले सकता हूं? यह मेरे बास्केट बॉल खेल में इस्तेमाल हो सकता है।‘’

जब पति और भाई ही सोनम का मजाक उड़ा रहे थे, तो बाहरी कैसे पीछे हटते। उन सबने सोशल मीडिया पर सोनम की जमकर खिल्ली उड़ाई। इस पूरे वाकये के बाद सोनम ने अपने पति और भाई का क्या हाल किया। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram