बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के फैंस के लिए दुख की खबर सामने आई है, क्योंकि सोनू इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। सोनू सोशल ने मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेहद खराब हालत में नजर आ रहे हैं। 

दरअसल सोनू निगम को एक ऐसी एलर्जी गो गई है जिसके कारण उनकी पूरी आंख सूज गई और उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। सोनू निगम ने तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘’सी फूड खाने से मेरी यह हालत हुई है। उन्‍होंने लिखा कि अगर समय रहते मैं हॉस्‍पिटल नहीं पहुंचता तो यह और भी बढ़ सकती थी।‘’

सोनू निगम आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही सोनू निगम का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह एक शख्स का हाथ मरोड़ते दिखे थे। वह शख्स और कोई नहीं बल्कि उन्हीं का एक फैन था जो सोनू के साथ सेल्फी ले रहा था। लेकिन बता दें सोनू अपने फैन के साथ मज़ाक कर रहे थे।