खबर है कि दिसंबर 2018 में शुरू हुआ सुनील का यह शो बंद होने जा रहा है। शो बंद क्यों होने जा रहा है इस बात की जानकारी सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में दी है।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद फैंस ने सुनील की कॉमेडी बहुत याद की। इसके बाद सुनील दिसंबर 2018 में अपना शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ लेकर लौट आए हैं। अब जब फैंस को शो पसंद आ ही रहा थी तो शो से जुड़ी एक बुरी खबर आने लगी है। 

खबर है कि दिसंबर 2018 में शुरू हुआ सुनील का यह शो बंद होने जा रहा है। शो बंद क्यों होने जा रहा है इस बात की जानकारी सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में दी और कहा कि, “ये शो मेरी वजह से ही बंद हो रहा है। मैंने शो को सिर्फ 8 हफ्ते के लिए ही साइन किया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने पहले ही भारत फिल्म की शूटिंग के लिए डेट फाइनल कर दी थी।“

उन्होंने कहा कि, मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यूज में पहले ही क्लियर कर दिया था कि मैं सिर्फ इतना समय ही दे सकता हूं। सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज केवल 16 एपिसोड के लिए बनाया गया था।

सुनील फिल्म ‘भारत’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। भारत में उन्हें अपने हिस्से की काफी शूटिंग करनी है और वह फिल्म में अहम किरदार में हैं। इसलिए उनके पास फिलहाल किसी अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए समय नहीं है।

साथ ही इस बात की भी संभावना लगाई जा रही है कि सुनीस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद फिर से शो शुरू कर सकते हैं। 

View post on Instagram
View post on Instagram