आज हम आपको सुनील ग्रोबर की जिन्दगीं से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो आपने शायद ही कभी सुनी होगी। सुनील ग्रोवर का जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। सुनील का सफर रेडियो से शुरु हुआ और टीवी पर आ पहुंचा। टीवी में सुनील ने काफी नाम कमाया है अपनी कॉमेडी के ज़रिए उन्होंने पूरे देश को अपना दिवाना बना लिया। सुनील ग्रोवर अब टीवी शो में ही नहीं बल्की उनको फिल्मों में काम मिलना शुरु चुका है और वह काफी फिल्में कर भी चुके हैं।

सुनील का गुत्थी का कैरेक्टर कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वाली कुछ लड़कियों से इंस्पायर्ड है। सुनील की कॉमेडी देखकर कई बार दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं।  

आज सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी यानी डॉ. मशहूर गुलाटी यानी रिंकू भाभी का जन्मदिन है और वह 41 साल के हो गये हैं।  

सुनील ने अपना एक वीडियो सॉन्ग निकाला था जिसमें उन्होंने अपने ही एक कैरेक्टर में से रिंकू भाभी का रोल निभाया था। इस गाने का नाम ‘’मेरे हस्बैंड मुझसे प्यार नहीं करते’’ है। वीडियो लॉच होते ही काफी वायरल हो गई और वीडियो में जिस तरह से वह अभिनय कर रहे थे वह काफी पसंद किया गया था। यहां तक की आज भी इनकी यह वीडियो लोग बार-बार देखते हैं।

 

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में जिस तरह सुनील ग्रोवर ने डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था वह अपने आप में एक अनोखा काम है। शो के बंद होने के बाद दर्शकों ने सबसे ज़्यादा सुनील के किरदार को ही याद किया।  

कॉमेडी शो में जैसे सुनील सभी मेहमानों से मस्ती करते थे वह भी काबिले तारीफ है। सुनील ग्रोवर की कॉमेडी इतनी दमदार है कि व्यक्ति न चाह कर भी हसे बिना नहीं रह पाएगा।