इंटरटेनमेंट डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक बार फिर सुर्खियों में है। धारावाहिक के निर्माता असित मोदी (Asit Modi)  की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल,मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) ने असित के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अदालत ने मामले में असित मोदी को दोषी करार देते हुए जेनिफर के पक्ष में फैसला सुनाया है और उन्हें 5 लाख रुपए मुआवजे तौर पर भुगतान करने का आदेश दिया है। 

जेनिफर के आरोपों से मची खलखली

 जेफिर मिस्त्री के असित मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से खलबली मच गई थी। हर कोई हैरान रह गया था। इतना ही एक्ट्रेस ने असित के अलावा,जतिन बजाजा और सोहेल रमानी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। दोनों शो में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर और ऑफरेशनल हेड का काम देखते हैं। हालांकि असित मोदी ने जेनिफर के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। कई दिन तक एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन की चक्कर लगाए पर मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

जेनिफिर मिस्त्री को मिलेंगे 25-30 लाख रुपए

रिपोर्ट्स की मानें तो असित को 5 लाख जुर्माने के साथ जेनिफर के बकाया राशि भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है। जो कुल मिलाकर 25-30 लाख रुपए के आसपास होगा। वहीं इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने ये फैसला 15 फरवरी 2024 को सुनाया था हालांकि उन्हें मीडिया को इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना किया गया था। जिस वजह अब जाकर उन्होंने ये खबर सार्वजनिक की है।

ये भी पढ़ें- टीवी की इशी मां सच में बनना में बनना चाहती हैं मां, करेंगी हर मुमकिन कोशिश...