बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल अपना 31 वां जन्मदिन मनाने के लिए एक हफ्ते पहले ही न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक विक्की ने अपने बर्थडे को स्पेशन बनाने के लिए न्यूयॉर्क कंर्टीसाइड में एक विला किराए पर लिया है।

विक्की अपना जन्मदिन कॉलेज के दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करेंगे, जो बोस्टन और न्यू जर्सी से विक्की से मिलने पहुंचेंगे। जानकारी यह भी मिल है कि विक्की शहर में अपने कुछ खास बर्गर जाइंटस और बेहतरीन पैनकेक रेस्टोरेंटस पर अपनी यादें ताजा करने पहुंचेंगे। उनकी ख्वाहिश है कि वे एक बार उन सब पुरानी जगहों पर जाएं। 

इस बीच विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की जो काफी वायरल हो रही है। फोटो में वे आईसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। विक्की इस तस्वीर में जैकेट और बनी कैप में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Not so vanilla... 😋

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on May 13, 2019 at 8:09pm PDT

विक्की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसी के साथ फैंस विक्की को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। ट्विटर पर भी #HappyBirthdayVickyKaushal ट्रेंड कर रहा है। 

बता दें विक्की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म करने के बाद से लोगों के बीच छा गए हैं। इस फिल्म के बाद से ही विक्की काफी फेमस हुए और अब एक सुपरस्टार की तरह जाने जाते हैं।