2008 में आई फिल्म ‘रेस’ का एक गाना 'ख्वाब देखे' लोगों ने उस समय बहुत पसंद किया था जब यह रिलीज हुआ था। आज भी अगर यह गाना बज जाता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।  

सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर काफी डांस वीडियो बनाए गए हैं। लेकिन इस गाने पर बनाया गया एक डांस वीडियो सबसे आगे निकल कर खूब वायरल हो रहा है। 

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में कोरियोग्राफर सोनाली भंडारिया और उनकी दो सहयोगी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। लोगों को इनका यह डांस बेहद पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो को LiveToDance with Sonali नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया। जिसे अब तक 11,634,300 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए यह वीडियो-