मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था। आखिरकार यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज केबीसी का 10 वां सीजन शुरू होगा। यह शो आम लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह शो एक आम इंसान को करोड़पति बनने का मौका देता है।  

इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके लिए केबीसी का रंग मंच सज चुका है। सोनी टीवी पर रात 9 बजे केबीसी शुरु होगा।

इस बार का यह शो पहले से काफी अलग होगा। जैसे कि इस बार शो में फिल्मों का प्रमोशन नहीं दिखाया जाएगा। बल्कि इसकी जगह शो में सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही इस बार के प्रश्न भी काफी कठिन बनाए गए हैं। इस बार टाइमर घड़ी में भी बदलाव किया गया है, अब ये घड़ी 3डी फॉर्मेट में होगी जो कि दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करेगा।

इस बार वहां दर्शकों में मौजूद साथ में साथी खिलाड़ियों को जीतने वाले को महेंद्रा मोराजो कार गिफ्ट की जाएगी। इस शो में हर रोज सवालों का जवाब देकर शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।

हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी। तब से ही यह लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।