बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हो गई है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के स्टार्स आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, रोहित शेट्टी, एकता कपूर ने एक साथ एक फ्रेम में वीडियो बना कर धमाके दार तरीके से बेस्ट विशेज दी है। 

यह वीडियो तब का है, जब ये सभी स्टार्स पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों के टिकट में लगने वाले जीएसटी में कटौती के बारे में बात की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दिल्ली से वापसी के दौरान प्लेन में विक्की कौशल ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते हैं- 'हमारा जोश कैसा है?' इस पर बाकी के स्टार्स भी सपोर्ट करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे से लेकर आप तक... कल रिलीज हो रही है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, हमारा जोश कैसा है?'

बता दें विक्की कोशल की URI फिल्म साल 2016 में उरी में हुए हमले पर आधारित है। जब इंडियन आर्मी द्वारा 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया गया था।