फिल्म ‘सुई धागा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही काफी चर्चा में आ गया था। ट्रेलर में लोगों को फिल्म की कहानी तो पसंद आई ही, साथ ही साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी सिंपल लुक काफी पसंद आया। जिसके बाद लोगों ने अनुष्का के लुक से इंस्पायर्ड होकर उनके मीम बनाना शुरू कर दिये। दरअसल ऐसा इस लिए हुआ क्योंकि अनुष्का को ऐसे अंदाज में पहली दफा देखा गया था।

अनुष्का के इस लुक को लोगों ने पसंद तो किया लेकिन मजाक भी उतना ही उड़ाया। लेकिन अब लगता है अनुष्का के बाद अब वरुण भी मीम्स के शिकारियों की चपेट में आ गए है। जी हां, ‘सुई धागा’ के सीन को लेकर वरुण के भी मीम बनना शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद अपने उपर बनी मीम वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वरुण कुत्ते की तरह एक्टिंग करते दिख रहे हैं।      

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Who let the dogs 🐕 out. #suidhaagamadeinindia. Someone sent me this couldn’t resist putting it out

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Sep 9, 2018 at 8:40pm PDT