वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा के साथ साड़ी पहनी है, साड़ी पहनने के बाद उन्होंने अपनी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, साथ ही यह भी जाने क्यों किया था अनुष्का ने पहले फिल्म करने से इंकार? 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जल्द ही फिल्म ‘सुई धागा’ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। फिल्म का ट्रेलर इन दिनो खासा चर्चाओं में हैं, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगो ने वरुण और अनुष्का की एक्टिंग काफी पसंद की है। दोनों कलाकारों का फिल्म में देसी अंदाज देखने को मिलेगा। वरुण अपने किरदार को बेहतरीन निभा रहे हैं वहीं अनुष्का पहली बार नॉन ग्लैमरस लुक में द‍िख रही हैं।

इसी के चलते वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा के साथ साड़ी पहनी है। साड़ी पहनने के बाद उन्होंने अपनी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने महिलाओं की तरह सिर पर पल्लू डाला हुआ था और साथ में लिखा है कि "किसने बेहतर पहनी है? ममता या मौजी?"

फिल्म में अनुष्का के रोल को काफी सराहा जा रहा है और उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन आपको बता दें अनुष्का ने पहले यह रोल करने से इंकार कर दिया था।
अनुष्का ने क्यों किया था यह किरदार करने से इंकार?

 

View post on Instagram
 

दरअसल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि जब निर्देशक शरत कटारिया और मनीष शर्मा ने इस फिल्म के लिए अनुष्का से संपर्क किया, तो वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थीं कि वह किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी या नहीं। हालांकि बहुत देर समझाने के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया।