वरिष्ठ एक्टर दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर का बुधवार सुबह यानी आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। 

एक्टर के निधन की खबर से इंडस्ट्री के लोगों के साथ-साथ राजनीति के लोगों ने भी शोक जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने लिखा- पद्म श्री दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर स्पेशल थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाई। उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी। चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में शानदार प्रदर्शन किया, उनके निधन से बेहद दुख हुआ।

वहीं स्मृती इरानी ने भी ट्वीट कर दिन्यार के निधन पर दुख जताया है।

 

बता दें दिन्यार ने अपना कॅरियर थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था। दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी काम किया था। इसके अलावा वो तेरी भी चुप मेरी भी चुप, कभी इधर कभी उधर, दम दमा दम, हम सब एक हैं, दो और दो पांच, दिल विल प्यार प्यार, शुभ मंगल सावधान जैसे कई मशहू शो में नजर आ चुके हैं। इनके अलावा वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

दिन्यार टीवी के जाने-माने एक्टर थे। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता था। उनका निधन इंडस्ट्री के लिए सदमे से कम नही है। दिन्यार को 2019 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।