बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी शादी को लेकर हमेशा सवालों के घेरे में घिरे रहते हैं। अब जब उनकी करीबी दोस्त कैटरीना कैफ पर शादी की बात आई तो सलमान कुछ इस तरह रिएक्ट करते दिखे। 

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में जब कैटरीना से शादी को लेकर सवाल किया गया तो सलमान और कैटरीना का रिएक्शन देखने वाला है। सवाल ही नहीं बल्कि इश शो में कैटरीना को सीधे-सीधे शादी के लिए प्रपोजल ही मिल गया। कैटरीना को सलमान खान के सामने प्रपोज करने की हिम्मत अभिनेता विक्की कौशल ने दिखाई। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वीडियो में आप देखेंगे कि विक्की कौशल कैटरीना से कहते हैं 'आप कोई अच्छा सा विक्की कौशल देखकर शादी क्यों नहीं कर लेतीं?'। मतलब शादियों का सीजन चल रहा है। मैंने सोचा आपका भी मन कर रहा होगा तो आपसे पूछ लूं?' इस पर कटरीना कहती हैं 'क्या ?' तो विक्की गाते हुए कहते हैं 'मुझसे शादी करोगी?' ये सुनते ही सलमान साथ बैठी बहन अर्पिते के कंधे पर सिर रख देते हैं और जैसे ही कौटरीना ना कहती हैं वह उठकर हंसते हुए तालियां बजाने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Моя любовь @vickykaushal09 💔🔥 делает предложение руки и сердца @katrinakaif 🔥🙈 Вы только посмотрите , как @beingsalmankhan ревнует 😂🙈 какая у него реакция 😂❤️💋 Перевод от меня : Вики : Катрина почему не выходишь замуж ? Сейчас сезон свадеб и я решил спросить тебя . Катрина : Что спросить ? Вики : Ты выйдешь за меня замуж ? Катрина : Не наглей 😂❤️ Как можно отказать этому красавчику ? 😂 Песня : Mujhse Shaadi Karogi ❤️ #starscreenawards2018 #starscreenawards #katrinakaif #katrinakaiffans #katrinakaiffan #vickykaushal #vickykaushal09 #vickykaushalfans #salmankhan #beingsalmankhan #salmankhanfans #mujhseshaadikarogi #arpitakhansharma #tigerzindahai #bharat #swagseswagat #mainepyaarkiya #salmankatrina #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsong #india #катринакаиф #викикаушал #салманкхан #тигржив #индия #индийскиефильмы #индийскоекино #болливуд

A post shared by Болливуд ❤️ (@bollywood_love_tamilla_) on Jan 1, 2019 at 9:02am PST

इस वीडियो में सलमान को ऐसा रिएक्ट करते देखना काफी मजेदार है। बता दें सलमान और कैटरीना जल्द ही ‘भारत’ फिल्म में देखने को मिलेंगे।