हरियाली तीज पार्टी में लखनऊ की लेडीजों ने मचाया धमाल-देखें जबरदस्त PHOTOS
लखनऊ में हरियाली तीज को लेकर महिलाऐं अलग अलग एरिया में उत्स्व मना रही हैं , कोई घर में , कोई होटल तो कोई पार्क में , थीम सबकी पारम्परिक है। वहीं पार्टी में हरे लिबास को ड्रेस कोड निर्धारित किया गया।

हरियाली तीज उत्सव की पार्टी में महिलाएं पारंपरिक साड़ी सूट और गहनों में तैयार हो कर वेन्यू पर पहुंची।
राजधानी के अलग अलग इलाकों गोमतीनगर , इंदिरानगर, हज़रतगंज में महिलाओं ने पार्टी आयोजित की जिसमे थीम पारम्परिक रखी।
चूंकि तीज में पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा जाता है इसलिए महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ पार्टी में पहुंची।
उत्सव की थीम के अनुसार ज़्यादातर महिलाओं ने ग्रीन कलर के कपड़ो का चयन किया , किसी ने साड़ी तो किसी ने सूट पहना।
तीज उत्सव के वेन्यू को ट्रेडिशनल तरीके से सजाया गया जिसमे रंगोली, गेंदे के फूल और चावल का कलश और केले की पत्तियों का इस्तेमाल हुआ।
तीज पार्टी में कुछ जगहों पर रैंप वाक, फैशन शो, और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमे फीमेल्स ने सोलो डांस किया।
हरियाली तीज उत्सव के लिए कुछ जगह ओपन एयर पार्टी हुई, जहां ओपन टेरेस पर पार्टी के लिए विशेष प्रकार के आयोजन हुए।
ओपन टेरेस तीज पार्टी का वेन्यू ज़्यादातर गोमतीनगर रहा जहां महिलाओं ने टेरेस पर फोटो खिंचवाई, सेल्फी लिया।
कुछ जगहों पर लाउंज में पार्टी ऑर्गनाइज़ की गयी जहां महिलाओं ने डीजे की धुन पर तीज सांग्स पर डांस किया।
तीज में झूला भी एक शगुन माना जाता है लिहाज़ा पार्टी वेन्यू पर महिलाओं के लिए झूले की भी व्यवस्था की गयी थी।
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।