इस बात से सहम गए थे गायक पंकज उधास, रिवॉल्वर देख उड़ गए थे होश...
First Published Feb 27, 2024, 9:05 AM IST
Singer Pankaj Udhas Passes Away:अपनी आवाज से लोगों के दिलों में छा जाने वाले गायक पंकज उधास भले ही दुनिया को अलविदा कह गए हो लेकिन उनकी यादें हमारे साथ हैं। उनके गाने, गजल, भजन को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी। पंकज उधास अपने पहले गाने से लेकर होश उड़ाने वाले किस्से लोगों को सुना चुने हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ हस़ीन किस्से।
 )
जब गाना न सुनाने पर शख्स ने तान दी पिस्तौल
इस किस्से को पंकज उधास ने टीवी शो 'द कपिल शर्मा' में बताया है। पंकज ने बताया था कि कैसे एक शख्स ने पिस्तौल की नोक दिखाकर उनसे गाने की फरमाइश की थी। एक शो के दौरान पंकज उधास गा रहे थे। तभी किसी ने उनके कान में एक गाने की फरमाइश की। पंकज ने सोचा कि कुछ देर बाद गा दूंगा। जब पंकज ने कुछ देर बाद भी फरमाइश वाला गाना नहीं गाया तो सामने बैठे शख्स ने पिस्तौल लहरानी शुरू कर दी। इस बात से पंकज के होश उड़ गए थे।
 )
पंकज उधास दिवंदगत गायिका लता मंगेशकर को अपना को अपना गुरू मानते थे। आज तक से की गई बात में पकंज ने एक बार जिक्र किया था कि उनके तीन गाने लता जी के साथ थे। इन सभी गानों की डबिंग के समय पंकज उधास लता जी से नहीं मिल पाए।
पंकज उधास ने स्टेज शो शुरुआत की थी। पहली फिल्म में गाया हुआ गाना तो चला लेकिन फिल्म नहीं। इस कारण वो भारत के बाहर कनाडा जा बसे। फिर उन्हें ये एहसास हो गया था लोग उनके गाने पसंद कर रहे हैं। इसके बाद ना कज़रे की धार, चिट्ठी आई आदि गानों से सफलता मिलनी शुरू हो गई।
गाना सुन इमोशनल हो गए थे राज कपूर
पंकज उधास का हिट गाना 'चिट्ठी आई है' की पॉपुलेरिटी से हर कोई वाकिफ है। इस गाने ने राज कपूर जी की आंखों में भी आंसू ला दिए थे। पंकज उधास ने आज तक के एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था।