पिछले दिनों धर्म के नाम पर बॉलीवुड को अलविदा करने का ऐलान करने वाली फिल्म एक्ट्रेस जायरा वसीम अब सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो जायरा वसीम को अपने प्रशंसकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड से दूर रहने की घोषणा सोशल मीडिया में की थी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक धर्म के नाम पर फिल्म उद्योग को छोड़ने वाली जायरा वसीम सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। बिग बॉस शो अपनी फूहड़ता और अश्लीलता के लिए जाना जाता है। लिहाजा रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि वह इस शो का हिस्सा बन सकती है। बिग बॉस सीजन 13 जल्द ही शुरु होने वाला है।

दंगल से अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वाली जायरा वसीम ने पिछले दिनों दिनों बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान किया था। इसके पीछे जायरा के तर्क थे कि वह धर्म से भटक गयी हैं और अब इस्लाम की राह पर चलना चाहती हैं। इसके बाद को कई मुस्लिम संगठन जायरा वसीम के पक्ष में उतर आए थे। जबकि फिल्म उद्योग के वरिष्ठ कलाकारों ने जायरा को अपने फैसले पर फिर से सोचने की सलाह दी थी।

जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से एक ओपन लेटर लिखकर बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान किया था। जायरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जायरा जल्द ही बिग बॉस के टीवी शो में आ सकती है। असल में इस शो के निर्माता जायरा के संपर्क में हैं और उसे खासी रकम भी देने को तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि जायरा ने भी 'बिग बॉस 13' के ऑफर में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जायरा या फिर शो के निर्माताओं की तरफ से नहीं आया है। हाल ही में जायरा ने द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इससे पहले जायरा दो फिल्म दंगल और सीक्रेट स्टार कर चुकी है। ये जायरा की तीसरी फिल्म है।