ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग, दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग, सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
बीजेपी ने हरियाणा में एक ही दिन में बड़ा राजनीतिक दांव चला। सुबह मनोहर लाल सरकार गिरी और शाम को नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली।
यूपी के महोबा जनपद अंर्तगत कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास 12 मार्च को दोपहर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें चार मजदूरों की जान चली गई। कई मजदूर एक बड़ी चट्टान के नीचे दबे हुए थे। जिन्हें रेस्क्यू करके निकाला गया। 7 घायल मजदूरों को अस्पताल भेज दिया गया है।
Kochrab Ashram PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को गुजरात दौरे पर रहे। जहां अहमदाबाद में उन्होंने महात्मा गांधी आश्रम में पुर्नविकास कर स्थापित किए गए कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया।
बीजेपी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के नये सीएम बन गए हैं। कुछ ही घंटे पहले हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता सदन चुना गया था। शाम करीब 5:30 बजे हरियाणा के नये सीएम पद की शपथ ली।
बचपन गरीबी में बीता। कॉलेज लाइफ में फिनाइल और इंस्टेंट मिक्स जैसे प्रोडक्ट बेचे। कड़ी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प की बदौलत अब एक सफल उद्यमी हैं। अब यूएई में 34 सुपरस्टोर्स हैं। मसाला किंग के नाम से जाने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं डॉ. धनंजय दातार की। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।
'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास के बीच 12 मार्च को जैसलमेर में एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। दोपहर करीब 2 बजे के आस पास शहर से लगभग ढाई किमी दूर भील समाज के हॉस्टल में यह विमान घुस गया। संयोग अच्छा था कि उस वक्त उस कमरे में कोई नहीं था।
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा के पार्टनरशिप वाले रिसॉर्ट्स में जीएसटी का छापा पड़ा है। ग्वालियर शहर के बाहरी इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित इस रिसार्ट्स में पूर्व गृह मंत्री के बेटे के साथ राेहित वाधवा पार्टनर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने 10 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में इस बार कुल 13 सीटों पर चुनाव होने है। इसमें बीजेपी ने 7 कैंडिडेट उतारे है। जबकि एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा, अपना दल एस और आरएलडी के 1- 1 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।