NationSep 21, 2019, 8:31 PM IST
सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको पर हमले का शक जिन हूती चरमपंथियों और अंसारुल्लाह आतंकियों पर है। उनसे जुड़े आतंकियों की एक शाखा के खिलाफ भारत में भी एनआईए जांच में जुटी हुई है। शनिवार को इस मामले में एक शख्स के खिलाफ चेन्नई में छापेमारी की गई।
NewsSep 21, 2019, 2:24 PM IST
असल में पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग इसलिए कर रहा कि ताकि वह अपने बैट कमांडो और आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करा सके। अभी तक पाकिस्तान की कोई भी साजिश सफल नहीं हुई है और उसे मुंह की खानी पड़ी है। पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान के सैनिकों ने सफेद झंडे के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश किया था कि वह अपने सैनिकों की लाशों को उठाकर ले जा सके। पाकिस्तानी सेना के सैनिक सफेद झंडा लेकर सीमा पर आए और अपने सैनिकों के शवों को उठाकर ले गए।
NewsSep 20, 2019, 6:22 PM IST
आजम खान का पूरा परिवार लगता है घोटालेबाजी में लिप्त रहा है। उनके छोटे बेटे अदीब खान पर भी फांसी घर की अवैध बिक्री के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 37 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
NewsSep 18, 2019, 10:21 AM IST
आतंकी की फैक्ट्री कहे जाना वाला पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पर रहने वाले स्थानीय नागरिकों को भी निशाना बना रहा है। एक बार फिर गुलाम कश्मीर में मौजूद लांचिंग पैड से आतंकियों के घुसपैठ का नया वीडियो सेना ने जारी किया है। ये वीडियो 12 और 13 सितंबर का है। जिसमें पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के कमांडो भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।
NewsSep 18, 2019, 9:56 AM IST
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। दिग्गी राजा ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है और ऐसे लोगों को भगवान भी माफ नहीं करेगा। फिलहाल दिग्विजय सिंह के बयान के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आना तय है।
WorldSep 17, 2019, 4:59 PM IST
अपने देश पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगने से बचाने के लिए वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चौखट पर गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान पर एफएटीएफ के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। जिसके बाद उसे किसी तरह की विदेशी सहायता नहीं मिल पाएगी। यह पाकिस्तानियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। इमरान खान इसी संकट के समाधान के लिए ट्रंप के पास गुहार लगाने जा रहे हैं-
NewsSep 17, 2019, 8:36 AM IST
रामपुर से सपा सांसद आजम खान यूपीपीएससी के इंटरव्यू में भी छाए हुए हैं। यहां पर अभ्यर्थियों से सपा नेता आजम खान पर दर्ज मुकदमों की संख्या पूछी जा रही है। जिसको लेकर अभ्यर्थियों का सिर चकराया हुआ है। क्योंकि आजम खान पर आमतौर पर रोज केस दर्ज हो रहे हैं।
NewsSep 16, 2019, 9:19 PM IST
असल में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री पाकिस्तान के दौरे पर आए थे और उन्होंने इमरान खान से साफ कहा कि कश्मीर मसला भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा है और इसे आपस में ही सुलझाना चाहिए। इन दोनों देशों के नेता ने साफ दौर पर पाकिस्तान से कहा कि वह किसी भी हाल में उसकी मदद नहीं कर सकते हैं। लिहाजा वह भारत से बातचीत कर इस मामले को सुलझाए।
NationSep 16, 2019, 4:42 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर के मामले में पिछले 23 दिनों से सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। लेकिन अदालत फिलहाल किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्वाणी अखाड़ा ने एक बार फिर से अदालत के बाहर मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश किए जाने की अपील की है।
NewsSep 16, 2019, 4:22 PM IST
भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने बेंगलुरु के निवासियों से अपील की है कि वे पब, मसाज पार्लर जैसे उन संस्थानों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिनकी वजह से सामाजिक अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है।
NewsSep 16, 2019, 8:55 AM IST
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रियंका गांधी का फोकस उत्तर प्रदेश में है। वह राज्य में सक्रिय हो रही हैं और संगठन को भी सक्रिय करने की जुगत में है। लिहाजा इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई है जो उत्तर प्रदेश के हर जिले से कांग्रेस संगठन का फीडबैक ले रही है। फिलहाल राज्य में जिला और शहर ईकाईयों को लोकसभा चुनाव के बाद भंग कर दिया था। लिहाजा इन्हें जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।
NewsSep 13, 2019, 7:10 PM IST
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध का अजीबो गरीब तरीका निकाला। सपा कार्यकर्ताओं ने इस ट्रैफिक नियम में संशोधन की मांग करते हुए साइकिल पर हेलमेट पहन कर रैली निकाली।
NewsSep 10, 2019, 11:47 AM IST
फिलहाल बारिश मध्य प्रदेश में कहर बन बरस रही है। राज्य के कई जिले बारिश के कारण जलमग्न हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों में छूट्टी कर दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए आज फिर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है और यही नहीं इन दो राज्ये के साथ ही दस अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।
NewsSep 9, 2019, 7:50 PM IST
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सरकारी विभाग के अधिकारियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। यह सभी अधिकारी विकास विभाग के हैं। इनपर आरोप है कि उन्होंने एक युवती बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में डीपीआरओ समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।
NewsSep 9, 2019, 7:34 PM IST
कानपुर में समाजवादी पार्टी ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना था कि आर्थिक मंदी के बीच बढे़ बिजली के दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है।
50 के बाद भी जवां और फिट! इस फिल्ममेकर की नई तस्वीरों ने किया शॉक्ड!
ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत अब दुनिया के टॉप 4 देशों में, जानिए किन 3 और देशों के पास है ये ताकत
क्या आपको एसिडिटी है? इस 1-मिनट के गट हेल्थ टेस्ट से करें जांच!
एक असफल अभ्यर्थी से IPS ऑफिसर बनने तक – दिव्यांश शुक्ला की Success Story आपको चौंका देगी!
सावधान! 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगी Post Office ये स्कीम, जल्दी करें वरना होगा नुकसान!