Citizenship
(Search results - 50)NewsDec 21, 2019, 8:24 AM IST
आज नागरिकता कानून को लेकर सड़कों पर उतरेगी राजद
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि इन कानून के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार को समर्थन दिया था। लिहाजा राजद इसका विरोध कर रही है। पिछले दिनों ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पटना में राजद और जदयू में पोस्टर वार शुरू हुआ था और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
NewsDec 20, 2019, 8:44 AM IST
दिल्ली पुलिस की असल परीक्षा आज, नागरिकता कानून के विरोध में होंगे व्यापक प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है और राजधानी में आज व्यापक प्रदर्शनों की आशंका जताई गई है। दो दिन पहले ही राजधानी के कई इलाकों में इस कानून को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे और प्रदर्शनकारियों ने सरकारी गाड़ियों और संपत्ति को आग के हवाले कर दिया था। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के मददेनजर पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है।
NewsDec 19, 2019, 9:21 PM IST
नागरिकता कानून की आड़ में देश की छवि खराब करने की हो रही है साजिश, खुफिया एजेंसी को मिला इनपुट
एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका बताई जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि इस कानून का विरोध कर भारत की छवि दुनिया भर में खराब करने की साजिश है और जो संगठन इस साजिश में शामिल हैं। उन्हें विदेशों से पैसा उपलब्ध कराया जा रहा है।
NewsDec 16, 2019, 9:35 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा ने गैरभाजपा शासित राज्यों के लिए रणनीति
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल, वामदलों शासित केरल और शिवसेना और सहयोगी दलों शासित राज्य महाराष्ट्र के लिए रणनीति तैयार की है। पार्टी आलाकमान ने इन राज्यों में विरोध करने को कहा है।
NewsDec 15, 2019, 9:38 AM IST
नागरिकता कानून के विरोध के बावजूद पीके को नहीं छोड़ा चाहते हैं नीतीश
प्रशांत कुमार ने पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात की। शनिवार को ही पीके ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख से मिलकर अपनी बात रखेंगे। हालांकि पार्टी में पीके के दखल को देखते हुए पार्टी का एक धड़ा पीके उनके खिलाफ कार्यवाही करने का दबाव बना रहा था।
NewsDec 14, 2019, 1:55 PM IST
महाराष्ट्र में नागरिकता संशोधन लागू करने को लेकर फिर ‘धर्मसंकट’ में शिवसेना
नागरिकता संशोधन को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब ये जल्द ही पूरे देश में लागू हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य और टीएमसी समेत कई राज्य इस कानून को अपने राज्य में लागू करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये कानून संवैधानिक नहीं है और राज्यों के भी अपने अधिकार है।
NewsDec 14, 2019, 9:21 AM IST
नागरिकता कानून से खुश हैं पाक के पूर्व एमपी और एमएलए, कोई बेचता है मूंगफली तो कोई है कपड़ों की दुकान में नौकर
नागरिकता कानून पर भारत के खिलाफ आग उगलने वाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव सिंह इसके कानून के बन जाने के बाद खुश हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर किस कदर जुल्म ढाए जाते हैं ये बलदेव सिंह से बेहतर कौन समझ सकता है। वह कहते हैं कि मैं अपना शरीर हिंदुस्तान को दान करता हूं।
NewsDec 13, 2019, 7:35 PM IST
पूर्वोत्तर के राज्यों में प्रदर्शन से राहुल गांधी के विवादास्पद बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में में नागरिकता कानून के विरोध में 5 दिन से उग्र प्रदर्शन जारी है
NewsDec 12, 2019, 8:36 PM IST
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से बांग्लादेश के विदेश मंत्री का अपना दौरा रद्द करने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है
NewsDec 12, 2019, 10:07 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में हुआ पास
सोमवार को लंबी बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को लोकसभा में पारित कर दिया गया। विपक्षी दलों ने विधेयक का कड़ा विरोध किया, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके सभी सवालों का जवाब दिया और यहां तक कहा कि भारतीय मुसलमानों के लिए इस विधेयक से डरने का कोई कारण नहीं है।
NewsDec 11, 2019, 7:59 PM IST
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से भारतीय उपग्रह रीसैट-2बीआर1 के लॉन्च तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के बीच असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में प्रदर्शन हुए
NewsDec 11, 2019, 6:34 AM IST
सिटीजन बिल पर राज्यसभा में विपक्ष को मात देने के लिए भाजपा के ‘चाणक्य’ की रणनीति तैयार
फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बिल को पास कराने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि ये भी चर्चा है कि बिल के लिए जरूरी बहुमत जुटाने के बाद ही सरकार इस पर वोटिंग कराएगी।
हालांकि अभी तक केन्द्र सरकार विपक्षी एकता में सेंध लगाने में कामयाब रही है।NewsDec 10, 2019, 3:56 PM IST
विपक्ष की जुबान बोल रहे हैं अल्पसंख्यकों पर जुल्म करने वाले नियाजी, नागरिकता संशोधन बिल पर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान में जहां लगातार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी हैं। वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भारत के घरेलू मामलों में दखल देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को लोकसभा में पारित हुए नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिला हुआ है। पाकिस्तान भारत के विपक्षी दलों की तरह बयान दे रहा है।
NewsDec 10, 2019, 1:48 PM IST
नागरिकता संशोधन बिल नीतीश कुमार से बगावत की तैयारी में हैं पीके
नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं नीतीश कुमार की पार्टी और बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल यू में भी दो फाड़ होते दिखाई दे रहे हैं। जहां पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार ने इस बिल का समर्थन किया है। वहीं उनके करीबी कहे जाने वाले और पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इसे बड़ी भूल बताया है।
NewsDec 10, 2019, 9:22 AM IST
चाणक्य नीति: नागरिकता संशोधन बिल पर विपक्ष में सेंध में लगाने में सफल रही केन्द्र सरकार
लोकसभा में एक बार फिर विपक्षी एकता में केन्द्र सरकार सेंध लगाने में सफल रही। हालांकि केन्द्र सरकार के पास पहले ही बहुमत था। लेकिन कई विपक्षी दलों के साथ आने से केन्द्र सरकार को ताकत मिली। यही नहीं कई मुद्दों पर केन्द्र सरकार का विरोध करने वाली जदयू भी नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार के साथ खड़ी दिखाई दी।