Controversial Remark
(Search results - 9)News2, Dec 2019, 11:00 PM IST
विवाद जो पीछा नहीं छोड़ते हैं साध्वी के
लोकसभा में सिर्फ एक सांसद हैं जो हमेशा अपने कामों के लिए नहीं बल्कि अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, वो हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर। वह मालेगांव विस्फोटों में आरोपी है, लेकिन उसके खिलाफ सबूत की कमी ने उसे लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी और उसने कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह को 3.64 लाख के बड़े अंतर से हराया।
News29, Aug 2019, 5:32 PM IST
योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा मायावती है नंगा तार
योगी सरकार के मंत्री धर्मेश ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती एक नंगा तार है और जो भी उसे टच करेगा उसे नुकसान ही होगा।
उत्तर प्रदेश के आगरा में योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने विवादित बयान दिया है।News16, Aug 2019, 8:04 PM IST
मुश्किल में फंसा जाकिर नाइक, धक्के मारकर निकाल सकता है मलेशिया भी
जाकिर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में हिंदुओं पर जातीय टिप्पणी करके कहा था कि मलेशिया में हिंदुओं की स्थिति भारत के मुसलमान की तुलना में 100 फीसदी से भी ज्यादा अच्छी है। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए बुलाया था। फिलहाल मलेशिया की मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री डॉ. महाथिर मोहम्मद ने भी कहा है कि अगर ये साबित हो जाता है कि जाकिर नाइक देश की छवि को नुकसान पहुंचा है, तो उनकी स्थायी नागरिकता समाप्त की जाएगी।
News29, Jul 2019, 7:41 AM IST
आजम खान को नहीं मिल रहा है पार्टी का साथ, माफी मांगने को दबाव बनाएगी सपा
पिछले हफ्ते लोकसभा में आजम खान ने पीठाधीन अध्यक्ष रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जहां महिला सांसद आजम खान को निलंबित या फिर उनके जेल भेजने की बात कर ही हैं वहीं सभी विपक्षी दलों ने इस मामले पर फैसला लेने के अधिकार लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। लिहाजा आज आजम खान पर लोकसभा अध्यक्ष कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
News27, Jul 2019, 8:26 PM IST
आजम खान को लेकर मुलायम परिवार में हुए दो फाड़, अखिलेश का समर्थन तो बहू उतरी विरोध में
सभी विपक्षी दलों ने आजम के खिलाफ कार्यवाही के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को अधिकृत किया है। फिलहाल इस मामले में आजम को केवल पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा का ही साथ मिला है। अखिलेश लोकसभा में आजम के बयान को गलत नहीं बताया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था।
News3, May 2019, 9:55 AM IST
कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, चोरी कर सकते हैं तो कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दे सकते
राजस्थान में कांग्रेस की विधायक जाहिदा खान पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। भरतपुर के कामा में एक सभा में जाहिदा ने दो जातियों को चोर बता दिया।
News26, Dec 2018, 3:17 PM IST
कश्मीर में एक करोड़ के मुआवजे और भाजपा नेताओं को फांसी वाले बयान पर विवाद
कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से ऑब्जर्वर बनाकर जम्मू-कश्मीर भेजे गए वरिष्ठ नेता हाजी सगीर सईद खान के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। जम्मू में एक प्रेस वार्ता में हाजी खान ने कहा, 'कश्मीर जो जन्नत कहलाता था आज चारों तरफ लाशों से पटा पड़ा है। भाजपा जिस तरह के जुल्म यहां के लोगों पर ढा रही है, यहां जो निर्दोष लोग मारे गए हैं, उन सभी को कांग्रेस की सरकार आने के बाद एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। ऐसे ही जो लोग आतंकवाद के नाम पर जेल में बंद हैं, उनको जेल से रिहा किया जाएगा। सबको छोड़ा जाएगा। भाजपा के जिन लोगों ने यहां कत्लेआम मचाया है, वह चाहे कितने ही बड़े नेता ही क्यों न हों, कानून बनाकर उन्हें फांसी के फंदे पर लेकर जाया जाएगा।'
News26, Dec 2018, 2:40 PM IST
कश्मीर पर कांग्रेस नेता का ये बयान खड़ी कर सकता है राहुल गांधी के लिए मुश्किलें
कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से ऑब्जर्वर बनकर आए हाजी सैयद खान ने कहा, जो लोग आतंकवाद के नाम पर जेल में बंद हैं, उनको जेल से रिहा किया जाएगा। सबको छोड़ा जाएगा। पार्टी ने विवाद के बाद बयान से पल्ला झाड़ा।
News24, Dec 2018, 5:40 PM IST
पीएम मोदी पर ये क्या बोल गए नेशनल कांफ्रेंस के नेता
यह पहली बार नहीं है कि जब नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद राणा ने विवादित बयान दिया हो, इससे पहले भी वह जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।