Majority
(Search results - 22)NewsMay 13, 2019, 7:45 PM IST
बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव, महिलाओं का आरोप, घरों में फेंके गए बम
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस भी पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। जब उन्होंने इन हमलों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
NewsMay 13, 2019, 5:59 PM IST
बंगाल के सतगछिया में दुकानों में तोड़फोड़ और कई घरों में आगजनी के बाद सांप्रदायिक तनाव!
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले पश्चिम बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। शुरुआती सूचनाओं के अनुसार यहां समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने चार दुकानों में तोड़फोड़ की। कई घरों में आगजनी किए जाने का भी दावा किया गया है। बताया जाता है कि यहां खासतौर पर बहुसंख्यकों को निशाना बनाया गया। घटना 11 मई की है। हालांकि हिंसा के पीछे किसी राजनीतिक साजिश होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यहां पीड़ितों में सत्ताधारी दल टीएमसी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यह इलाका डायमंड हार्बर लोकसभा के तहत आता है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें फालटा, सतगछिया, बिष्णुपुर, महेशतला, बज बज, मेटियाब्रुज और डायमंड हार्बर शामिल हैं। फिलहाल इस लोकसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं।
NewsApr 21, 2019, 3:10 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बोले, कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा, दिल्ली में नई सरकार के लिए चुनाव के बाद गठबंधन जरूरी है। भाजपा फिर से सत्ता में नहीं आ पाएगी। उसे न तो पर्याप्त सीटें मिलेंगी और न ही उसके साथ कोई गठबंधन करने जा रहा है।
NewsMar 20, 2019, 1:22 PM IST
गोवा में सावंत सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, कांग्रेस को फिर मिली करारी शिकस्त
गोवा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने फिर से आज विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। भाजपा के समर्थन में 20 मत पड़े। लिहाजा अब प्रमोद सावंत सरकार को कोई खतरा नहीं है। राज्य विधानसभा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को 19 विधायकों की जरूरत थी। हालांकि 15 विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट दिया।
NewsMar 20, 2019, 9:37 AM IST
गोवा में प्रमोद सावंत सरकार का आज होगा शक्ति परीक्षण, भाजपा का 21 विधायकों के समर्थन का दावा
गोवा में प्रमोद सावंत सरकार ने आज विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले 21 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है। भाजपा का दावा है कि उसे सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन-तीन और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
NewsFeb 14, 2019, 2:10 PM IST
महाराष्ट्र में सीटों को लेकर रस्साकशी के बीच शिवसेना सांसद का पीएम मोदी पर बड़ा बयान
- शिवसेना सांसद आनंद राव अडसुल ने कहा, लोकसभा में मजबूत विपक्ष होना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने विदेशों में देश की छवि को ऊंचा किया, हमें इस पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि फिर केंद्र में बहुमत वाली एनडीए सरकार बनेगी।
NewsDec 11, 2018, 2:15 PM IST
विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच भाजपा के लिए महाराष्ट्र से आई राहत वाली खबर
वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फड़णवीस ने राज्य में विकास को लेकर कई कार्य शुरू किए हैं। उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। धुले ले नगर निगम चुनाव में पार्टी ने दो तिहाई सीटें जीत ली हैं।