Mayawati
(Search results - 195)NewsApr 4, 2020, 2:44 PM IST
कोरोना के कहर के बीच योगी सरकार ने दिया'स्वदेश मंत्र'
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में 66 करोड़ मास्क गरीबों को वितरित करेगी। इसके लिए योगी सरकार ने खादी विभाग से ट्रिपल लेटर मास्क तैयार करने को कहा है। ये मास्क राज्य के गरीबों को मुफ्त में तैयार किए जाएंगे नहीं आम आम लोगों को ये मास्क कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इन मास्कों को फिर से धोकर पहना जा सकता है।
NewsApr 4, 2020, 1:53 PM IST
अखिलेश, प्रियंका कर रहे हैं विरोध तो यूपी सरकार को मिला माया का साथ, योगी बोले धन्यवाद बहनजी
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा विधायक आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करे जनता और बसपा विधायक विधानक निधि से एक-एक करोड़ रुपये दें। हालांकि इससे पहले मायावती लॉकडाउन के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को अपना समर्थन दे चुकी है। लिहाजा एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती भाजपा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रही है।
NewsMar 26, 2020, 12:50 PM IST
विपक्षी दल भी कर रहे हैं पीएम मोदी की तारीफ, अखिलेश, माया के बाद अब सोनिया ने किया लॉकडाउन का स्वागत
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर डॉक्टरों और चिकित्सकों की रक्षा करने और दवाओं की आपूर्ति को बढ़ाने की मांग की। सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन और सहयोग करेंगे।
NewsMar 6, 2020, 6:25 AM IST
बसपा के फार्मूले पर बनेगी भीम आर्मी की राजनैतिक पार्टी
पिछले हफ्ते ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने दावा किया था कि वह जल्द ही राजनैतिक दल का ऐलान करेंगे। भीम आर्मी राज्य में अपनी पैठ बना रहा है। वह दलित और मुस्लिमों वोटवैंक में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी के जरिए राज्य में बसपा ने एक दौर में अपनी सत्ता बनाई थी।
NewsMar 2, 2020, 12:06 PM IST
मार्च में राजनैतिक दल का ऐलान करेगी भीम आर्मी, बसपा को दिया पहला झटका
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को लखनऊ के डालीबाग में नजरबंद किया है। लेकिन भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि 15 मार्च को वह राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। हालांकि चंद्रशेखर ने ये नहीं बताया कि वह इसकी घोषणा कहां करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
NewsFeb 24, 2020, 11:51 AM IST
आकाश आनंद को पार्टी में और ज्यादा मजबूत करेगी बसपा
फिलहाल बसपा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फिर से प्रदेश इकाईयों का गठन करना चाहती है। इसके लिए बसपा प्रमुख ने आकाश और रामजी गौतम को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को यूपी में जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि बसपा अभी से यूपी में 2022 में होने चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गई है।
NewsFeb 13, 2020, 6:15 AM IST
पोस्टरवार के बीच प्रियंका पहुंची आजमगढ़, माया के बाद अब अखिलेश के निशाने पर
प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में 5 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए पहुंची। ये प्रदर्शन कारी नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अभी तक अखिलेश यादव इन लोगों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे हैं।
NewsFeb 10, 2020, 6:48 AM IST
जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला
प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया।
NewsJan 26, 2020, 8:14 AM IST
मायावती ने लोकसभा में बनाया रिकार्ड, एक साल में बदले पांच नेता
लोकसभा चुनाव में बसपा को मुस्लिमों ने काफी संख्या में वोट दिया और उसके तीन मुस्लिम सांसद भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। जिसके बाद मायावती को लगा कि मुस्लिमों के बल पर वह राज्य की सत्ता पर काबिज हो सकती है। लिहाजा उसने कुछ समय पहले ही लोकसभा में पार्टी का नेता दानिश अली को नियुक्त किया। दानिश अली अमरोहा से लोकसभा सांसद हैं और पहले जनता दल सेकुलर के महासचिव हुआ करते थे।
NewsJan 21, 2020, 3:25 PM IST
सीएए का विरोध करने वालों को शाह की दो टूक, किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा कानून
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। और दुष्प्रचार फैला रहा है। लेकिन इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल दुष्प्रचारऔर भ्रम फैला रहे हैं और भाजपा इसको सच्चाई बताने के लिए जन जागरण अभियान चला रही है।
NewsJan 15, 2020, 5:04 PM IST
बबुआ अखिलेश ने बुआ मायावती को कहा ‘हैप्पी बर्थडे’
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है और पार्टी उनका जन्मदिन मना रही है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।
NewsJan 13, 2020, 8:20 AM IST
बसपा फिर देगी विपक्षी दलों को झटका, जानें माया ने क्या लिया फैसला
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि नागरिकता कानून को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जाए। ताकि वह इस कानून को वापस ले। हालांकि अभी तक केन्द्र सरकार किसी भी मामले में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। वहीं विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
NewsJan 13, 2020, 8:11 AM IST
मुलायम, माया को झटका देने की तैयारी में केन्द्र सरकार, घटेगा रूतबा
केन्द्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा वापस ली है। वहीं अब केन्द्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में बदलाव करने का फैसला किया है। वीआईपी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को हटाकर उन्हें आंतकवाद विरोधी अभियानों के लिए लगाया जाएगा।
NewsJan 12, 2020, 11:33 AM IST
जानें क्यों प्रियंका पर ज्यादा आक्रामक हो रही हैं माया
मायावती ने एक बार फिर आक्रामक तौर से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निशाना साधा है। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि वह कोटा में मारे गए नवजात बच्चों पर शोक मनाने के लिए वहां नहीं जा सकती हैं। क्योंकि वहां पर कांग्रेस की सरकार है। प्रियंका गांधी जयपुर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जा सकती हैं लेकिन वह समय निकाल कर कोटा नहीं जा सकती हैं।
NewsJan 5, 2020, 8:06 AM IST
आखिर प्रियंका गांधी की सक्रियता से क्यों डरे हैं अखिलेश और माया
प्रियंका गांधी की लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रही हैं। जो राज्य की सत्ताधारी भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को खटक रही है। क्योंकि राज्य में अभी कांग्रेस कमजोर स्थिति में है और कांग्रेस के मजबूत होने इन दोनों दलों की ही सीधेतौर पर नुकसान होगा। हालांकि अभी पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का कोई भी दांव नहीं चला। जबकि प्रियंका गांधी ने राज्य में कई रैलियां की है और जनता को लुभाने के लिए प्रियंका मंदिर से लेकर मजार तक में गई।