Ramesh Kumar
(Search results - 22)NewsJul 19, 2019, 5:33 PM IST
फ्लोर टेस्ट को लेकर कुमारस्वामी और राज्यपाल में ठनी, फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कर्नाटक का 'नाटक'
फिलहाल राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार को शाम छह बजे तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। हालांकि कल रात में भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आज दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा था। लेकिन कुमारस्वामी ने राज्यपाल के किसी भी आदेश को तरजीह नहीं दी।
NewsJul 19, 2019, 2:17 PM IST
जानें क्यों राज्यपाल के आदेश के बाद भी कर्नाटक में नहीं हो पायी विश्वासमत के लिए वोटिंग
शुक्रवार रात को ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को आदेश दिया था कि वह आज दोपहर 1.30 तक सदन में विश्वासमत के लिए वोटिंग कराएं। जबकि शाम को राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कल (शुक्रवार) को ही वोटिंग कराने को कहा था। इस पत्र के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी थी।
NewsJul 19, 2019, 11:02 AM IST
बस इस एक खबर से जानें ‘कर-नाटक’ की पूरी सियासी कहानी
अब राज्यपाल के आदेश के बाद कुमारस्वामी की अगुवाई वाले कांग्रेस-जदएस गठबंधन आज बहुमत साबित करना ही होगा। हालांकि इसके बावजूद सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई है। जो राज्यपाल के फैसले को दरकिनार कर सकते हैं। या फिर कुमारस्वामी सरकार से वोटिंग कराने को कह सकते हैं।
NewsJul 19, 2019, 8:52 AM IST
कर्नाटक का सियासी रण: खाया पिया और सदन में ही सो गए भाजपा विधायक
राज्य में कई दिनों से चला आ रहा सियासी ड्रामा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। राज्य की कुमारस्वामी सरकार इतनी जल्दी हार मानने को तैयार नहीं है और इसके लिए राज्य के विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार भी सरकार का पूरा साध दे रहे हैं। गुरुवार को कुमारस्वामी सरकार द्वारा विश्वासमत प्रस्ताव पेश करने के बाद भी विधानसभा में वोटिंग नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
NewsJul 18, 2019, 9:30 PM IST
कर्नाटक में सरकार पर संकट बरकरार, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित लेकिन भाजपा देगी सदन में धरना
फिलहाल राज्य में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि आज दिनभर सदन में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आज सदन में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया है। लेकिन विधायकों के समर्थन की वोटिंग नहीं की गयी।
NewsJul 9, 2019, 1:07 PM IST
कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया अभयदान, बागी विधायकों का इस्तीफा नामंजूर
तीन दिन की छुट्टी से आज लौटे विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने सभी विधायकों के इस्तीफों को नामंजूर कर दिया है। जिसके बाद कुमारस्वामी सरकार पर फिलहाल कुछ समय के लिए संकट के बादल छट गए हैं। अब अगला कदम बागी विधायकों का होगा।
NewsJul 6, 2019, 2:37 PM IST
कर्नाटक में गहरा सियासी संकट, कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायक इस्तीफा देने की तैयारी में!
कर्नाटक में राजनैतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के आठ विधायक और जेडीएस के तीन विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधायक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद राज्य में राजनैतिक संकट गहरा सकता है। ये सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विदेश के दौरे पर हैं।