Shivraj Singh
(Search results - 84)Beyond NewsSep 14, 2021, 5:06 PM IST
PM MODI के जन्मदिन पर MP में चलेगा महावैक्सीनेशन अभियान, 26 सितंबर तक पहला डोज पूरा करने का टार्गेट
Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान (Maha Vaccination Campaign) चलाया जाएगा। साथ ही 26 सितंबर तक प्रदेश में पहले डोज को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Beyond NewsSep 1, 2021, 6:43 PM IST
MP पुलिस में डीएसपी बने हॉकी प्लेयर विवेक सागर, CM शिवराज ने पूरी की खिलाड़ी की मां की ख्वाहिश
टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने करोड़ों रुपयों की धन वर्षा की है। इसी बीच मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है।
NewsSep 15, 2020, 6:23 PM IST
भाजपा में शामिल होने के बाद भी सिंधिया के करीबी मंत्रियों का नहीं बदल रहा है कांग्रेसी 'स्टाइल'
असल में राज्य में सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस 22 विधायक और मंत्री भाजपा में शामिल हो गए थे और राज्य में इसके कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। लेकिन अभी तक कांग्रेस के पूर्व नेताओं का कांग्रेसी स्टाइल नहीं बदला है।
NewsJul 27, 2020, 12:37 PM IST
खुशखबरी:12वीं रिजल्ट से पहले CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, टॉप करने वाले छात्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप
12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की योजना का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत मेधावी छात्रों के लिए 25 हज़ार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
NewsJul 26, 2020, 11:25 AM IST
सीएम हुए कोरोना पॉजिटिव और राज्य में मिले कोरोना के 716 नए मामले
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य में 14,264 सेम्पलों की जांच की रिपोर्ट मिली हैं और इसमें से 716 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और जबकि 13,548 रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं।
NewsJul 16, 2020, 8:51 AM IST
मप्र में बीस हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, 682 की मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19643 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक राज्य में 682 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।
NewsJul 11, 2020, 6:30 PM IST
मध्य प्रदेश में कल लगेगी मंत्रियों की लाटरी, शिवराज बांटेंगे विभाग
असल में राज्य में नौ दिनों के बाद भी मंत्रियों को उनके विभागों का दायित्व नहीं मिला था। इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल थी। वहीं माना जा रहा था कि सात जुलाई को दिल्ली से लौटने के बाद चौहान कैबिनेट के सहयोगियों का बंटवारा कर देंगे।
NewsJul 11, 2020, 6:38 AM IST
आखिर मध्य प्रदेश में कहां फंसा है मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में पेंच, या फिर शिवराज खेल रहे हैं खेल
राज्य में कैबिनेट के विस्तार हुए आठ दिन से ज्यादा गुजर गए हैं और शिवराज सिंह सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। हालांकि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि जल्दी ही मंत्रियों को उनके विभागों का वितरण किया जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अतिरिक्त उनके कैबिनेट में 33 मंत्री हैं और इसमें से 25 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि आठ मंत्री राज्यमंत्री हैं।
NewsJul 6, 2020, 7:09 AM IST
सावन महीने की शुरूआत में मंत्रियों को गुड न्यूज दे सकते हैं शिवराज
असल में राज्य में कैबिनेट विस्तार के तीन दिनों के बाद भी राज्य में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिल्ली पहुंचे।
Enable Ginger Cannot connect to Ginger Check your internet connection
or reload the browserDisable in this text field Edit Log in to edit with Ginger Log in to edit with Ginger NewsJul 2, 2020, 1:50 PM IST
शिवराज के राज में सिंधिया बने 'महाराज'
असल में राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की झलक कैबिनेट विस्तार में देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को मिला है। जबकि पार्टी ने पुराने नेताओं को कैबिनेट से दूर रखकर सिंधिया समर्थकों को शामिल किया है।
NewsJun 28, 2020, 2:30 PM IST
मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते हो सकता है शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार, विधानसभा उपचुनाव पर नजर
बताया जा रहा है कि कैबिनेट में राज्य भाजपा के सभी धड़ों से नेताओं को जगह मिल सकती है। वहीं हाल ही में कांग्रेस से आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। ताकि कांग्रेस से आए नेताओं को खुश किया जा सके और उपचुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिले।
NewsJun 21, 2020, 2:16 PM IST
भाजपा को बैकफुट पर लाने वाले विधायकों का चला पता, लेकिन कार्यवाही को लेकर डरी है भाजपा
राज्यसभा चुनाव में हालांकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन कांग्रेसी खेमे में एक अतिरिक्त जाने के बाद भाजपा डरी हुई है। हालांकि भाजपा कांग्रेस को पटखनी देना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस ने भी भाजपा खेमे में सेंध लगा दी।
NewsJun 18, 2020, 8:34 AM IST
विधानसभा उपचुनाव के लिए जमीन पर तैयार है भाजपा तो सोशल मीडिया में रणनीति बना रही है कांग्रेस
राज्य में कांग्रेस को सत्ता में वापसी करनी तो उसे उपचुनाव की सभी सीटों पर जीतना होगा। लेकिन राज्य में कांग्रेस से हालात काफी खराब दिख रहे हैं। न तो कार्यकर्ताओं में कोई जोश दिख रहा है और न नेताओं में। वहीं कांग्रेस के रणनीतिकार सोशल मीडिया और मीडिया में ही रणनीति बनाकर भाजपा को हराने के मंसूबे पाले हुए हैं।
NewsJun 10, 2020, 12:55 PM IST
मध्य प्रदेश में 'महाराज 'बनेंगे विधानसभा उपचुनाव के केन्द्र
दो महीने पहले ही सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर और बाद में उनके 22 समर्थक विधायकों को इस्तीफा देकर राज्य की सियासत को बदल दिया था। राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बेदखल हो गई और कमलनाथ को सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लिहाजा अब कमलनाथ और कांग्रेस सिंधिया से इससे बदला लेना चाहते हैं।
NewsJun 5, 2020, 1:41 PM IST
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को बढ़ी सरगर्मी, मिश्रा और चौहान में हुई मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार के लिए राज्य में सरगर्मी शुरू हो गई हैं। हालांकि राज्य में अभी एक कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है और राज्य में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सरकार पर इसके लिए दबाव है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार किया जाए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कैबिनेट विस्तार में जगह मिलने की आस लगाए हुए हैं।
वहीं आज आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनकी शिवराज सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। जिसके बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम शिवराज कैबिनेट में नरोत्तम मिश्रा को संकटमोचक कहा जाता है। लिहाजा राज्य में कयासों का दौर शुरू हो गये हैं। असल में नरोत्तम मिश्रा की शिवराज सरकार में नंबर दो हैसियत है। लिहाजा माना जा रहा है कि उपचुनाव से पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार के लिए दोनों नेताओं की आपस में बाचतीत है। वहीं राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर सरकार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों का दबाव है।
राज्य में जिन 24 सीटों में चुनाव होना है। उसमें से 17 सीटों में चुनाव सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर और गुना में होने हैं। लिहाजा सिंधिया ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थकों को कैबिनेट में जगह दिलाने की कोशिश में हैं। ताकि राज्य की सत्ता की चाबी उनके हाथ में रहे। वहीं राज्य में शिवराज सरकार ने भी उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विधायकों और नेताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने को कहा गया है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस के नेता और भाजपा के नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा था और उपचुनाव में दोनों को मिलकर चुनाव लड़ना है। लिहाजा पुराने विवादों को भूलने की सलाह पार्टी ने दी है।
प्रेशर गेम शुरू
राज्य में कैबिनेट विस्तार में अपने करीबी विधायकों और नेताओं को शामिल करने के लिए नेताओं का प्रेशर गेम शुरू हो गया है। सिंधिया हो या फिर नरेन्द्र सिंह तोमर। सभी अपने समर्थकों को कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। वहीं सरकार के लिए सभी को कैबिनेट में शामिल करना मुश्किल है। इसके साथ ही सरकार पर भी कैबिनेट विस्तार को लेकर दबाव है। क्योंकि विस्तार के बाद पार्टी में विरोध के स्वर उभर सकते हैं। जो सरकार के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।