आपदा प्रबंधन
(Search results - 6)NewsMay 1, 2020, 8:35 PM IST
केन्द्र सरकार ने दो सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, जोनों के आधार पर फिर से शुरू होंगी व्यावसायिक गतिविधियां
केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 3.0 के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत एक आदेश जारी किया इसके तहत चिकित्सीय आपात स्थिति और आवश्यक वस्तुओं / सेवाओं की आपूर्ति के अलावा किसी भी गतिविधि के लिए अनुमित नहीं दी जाएगी। होटल, रेस्तरां, हवाई यात्रा और सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। देश भर के विभिन्न जिलों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए जोन के आधार पर लॉकडाउन में छूट दी गई है।
NewsJul 18, 2019, 1:50 PM IST
असम और बिहार में भीषण बाढ़ का कहर, लगभग 100 लोगों की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग बेघर
भारी बारिश के चलते बिहार और असम में भारी बाढ़ आ गई है। बाढ़ से अब तक दोनों राज्यों में 97 लोगों की मौत की खबर है। इसमें से 70 लोगों की मौत अकेले बिहार में हुई है, जबकि असम से 27 लोगों की मौत की खबर है।
NewsMay 3, 2019, 10:38 AM IST
अगर आपका कोई परिजन फंसा है चक्रवात 'फानी' में तो जरुर पढ़ें यह खबर
गृह मंत्रालय के अनुसार कुल मिलाकर 11.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इनमें से 3.3 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक फानी से ओडिशा के 10,000 गांव, 50 शहर प्रभावित हो रहे हैं। इस तूफान के लिए अलग-अलग हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। भारतीय रेलवे ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
NewsMay 3, 2019, 9:01 AM IST
ओडिशा से टकराया 'फानी': शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य
ये तूफान 43 सालों का सबसे भीषण तूफान है और इसका प्रभाव ओडिशा के साथ ही अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा। इससे करीब 11.5 लाख लोगों के प्रभावित होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। फिलहाल ये तूफान ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया हैऔर फिर इसकी रफ्तार 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होने का अनुमान है। फानी' के पुरी के दक्षिणी भाग चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की आशंका है। इस तूफान के कारण पुरी में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल रही है।
NewsNov 16, 2018, 10:10 AM IST
चक्रवातीय तूफान ‘गज’ तमिलनाडु पहुंचा
तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों से 76,290 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इन सभी को नागपट्टिनम, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तिरूवरूर सहित छह जिलों में स्थापित 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रखा गया है।
NewsAug 31, 2018, 9:37 AM IST