कांग्रेस मुख्यालय
(Search results - 6)NewsSep 22, 2019, 12:51 PM IST
बदलेगा कांग्रेस के मुख्यालय का पता, संघ-भाजपा की छाया से बचने के लिए बदल दी गेट की दिशा
सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिसंबर कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड से शिप्ट हो जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने 28 दिसंबर का दिन तय किया है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस है और इसी दिन पार्टी ने नए कार्यालय में प्रवेश की तारीख तय की है। कांग्रेस के नए कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर होगा और नए भवन का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा। इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी।
NewsAug 21, 2019, 9:06 PM IST
ना कोर्ट पहुंचे ना सीबीआई दफ्तर, चिदंबरम ने की कांग्रेस मुख्यालय में पीसी
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे पी.चिदंबरम ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि पूरी कांग्रेस चिदंबरम के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर शशि थरूर तक चिदंबरम के पक्ष में उतर आए हैं। लेकिन चिदंबरम को अभी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। प्रेस कांफ्रेंस में चिदंबरम के साथ उनके वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद रहे।
NewsAug 14, 2019, 7:31 PM IST
कांग्रेस में सोनिया की ‘एंट्री’ के साथ ही पोस्टरों से भी ‘एक्जिट’ हो गए हैं राहुल
कांग्रेस मुख्यालय में लगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को हटा दिया गया है। वहीं अब उनके स्थान पर सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए हैं। दिल्ली की कई सड़कों पर सोनिया ही दिखाई दे रही हैं। लेकिन सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी गायब हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पिछले शनिवार की रात को सोनिया गांधी को पार्टी की कांग्रेस कार्यसमिति ने अंतरिम अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
NewsMay 31, 2019, 7:01 PM IST
कांग्रेस मुख्यालय के सामने राफेल की 'तैनाती'!
पहला राफेल विमान भारतीय वायुसेना को सितंबर 2019 में मिलना है। लेकिन भारत की जरूरतों के मुताबिक इसमें किए जाने वाले बदलावों को परखने के लिए इसे 1500 घंटे के सघन परीक्षण से गुजरना होगा।
NewsFeb 5, 2019, 1:57 PM IST
कभी इस कमरे में बैठती थी इंदिरा और अब बैठेंगी प्रियंका
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी इंदिरा गांधी के तरह आगामी लोकसभा चुनाव में पेश करने जा रहा है। कांग्रेस के नेता उनमें इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी को वही कमरा आवंटित किया गया है, जिसमें कभी इंदिरा गांधी बैठकर देश की राजनीति करती थी और बड़े फैसले लिया करती थी।
NationAug 9, 2018, 12:51 PM IST
जानिए...राहुल और सोनिया ने क्यों लगाई गुहार, 'रिपोर्टिंग बंद करो'
हम ऐसे देश की आकांक्षा रखते हैं, जहां विचार मुक्त रहें और उन्हें कुचला न जाए। ये शब्द हैं राहुल गांधी के जब वो पिछले 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहरा रहे थे। लेकिन जब खुद पर बात आई तो सारे सिद्धांत हवा हो गए।