बरसात  

(Search results - 20)
  • husband and wife stranded high speed flood riverhusband and wife stranded high speed flood river

    NewsAug 14, 2018, 11:01 AM IST

    तेज बहाव में फंसे कार सवार पति-पत्नी

    पहाडों पर हुई तेज बरसात के चलते हरियाणा के यमुनानगर में बरसाती नदिया उफान पर हैं, जिसके चलते चिकन नदी में अचानक पानी आ जाने से एक कार पानी में तिनके की तरह बह गई। कार में पति पत्नी सवार थे। दोनों दो घंटे तक दोनों ही कार में पानी के बीच फंसे रहे। बाद में गांव वालो ने रेस्क्यु कर पहले दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर बाद में कार को। 
     

  • Horrific video of rainy nullah in Haldwani in UttarakhandHorrific video of rainy nullah in Haldwani in Uttarakhand

    NationAug 1, 2018, 3:45 PM IST

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरसाती नाले का खौफनाक विडियो।

    जिस तरह से ये कारें पानी में समा गईं, अगर कोई इसमें बैठा रह गया होता तो निश्चित तौर पर उसकी जान चली जाती
     

  • High alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water levelHigh alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water level

    NationJul 28, 2018, 2:59 PM IST

    उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब

    पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।
     

  • Water logging in Faridabad after rainWater logging in Faridabad after rain

    NewsJul 27, 2018, 1:24 PM IST

    पानी में घिरा मंत्रीजी का घर, बारिश से बेहाल है फरीदाबाद की जनता

    अगर आप स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रहते हैं और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने के लिये उनके कार्यालय सेक्टर 16 जा रहे हैं तो गाड़ी या बाइक लेकर ना जाएं। बरसात ने मंत्री साहब के दफ्तर की राह कठिन कर दी है, आप नाव का प्रयोग करके ही मंत्री साहब के दफ्तर तक पहुंच सकते हैं। ऐसा सेक्टर 16, 17, 14 और 15 की सड़कों पर हुए जलभराव की तस्वीरें कह रही हैं। मंत्री विपुल गोयल के विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गाडियां और बाइकें खराब हो गई है। फरीदाबाद में गुरूवार की सुबह से हो रही बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है जो बरसात से पहले किए गए थे। ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पॉश इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली है।
     

  • Be careful during rainy seasonBe careful during rainy season

    LifestyleJun 30, 2018, 3:13 PM IST

    बरसात के मौसम में रहें ज़रा संभल कर

    बारिश का मौसम गर्मियों की झुलसा देने वाली धूप के बाद आब-ओ-हवा को बिलकुल ठंडा कर देता है लेकिन मॉनसून की ठंडक का मज़ा लेने के बावज़ूद ऐसी कुछ बातें हैं जिनसे आपको सावधान रहने की ज़रूरत है