येदियुरप्पा
(Search results - 40)NewsAug 15, 2020, 6:09 PM IST
अगले हफ्ते येदियुरप्पा सरकार करेगी एसडीपीआई को बैन, बेंगलुरु में हुए दंगों में हाथ
कर्नाटक के क्षेत्रीय संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और उसके राजनीतिक सहयोगी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की बेंगलुरू के दंगों में उनकी कथित भूमिका सामने आई है और कर्नाटक जल्द ही इन दोनों संगठनों को राज्य में प्रतिबंधित करेगी।
NewsAug 12, 2020, 6:49 PM IST
बेंगलुरु हिंसा: योगी मॉडल अपनाएगी येदियुरप्पा सरकार, उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई
राज्य सरकार हिंसा में हए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेगी। उपद्रवियों ने बेंगलुरु के दो थाना क्षेत्र में बस और कार जला दिया था। इसके बाद राज्य अब राज्य सरकार ने हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करनी शुरू कर दी है और इसके लिए हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
NewsAug 8, 2020, 11:54 AM IST
अयोध्या में कर्नाटक के श्रीराम भक्तों को तोहफा देने की तैयारी में येदियुरप्पा सरकार, योगी सरकार को लिखा पत्र
भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम की सफलता से संपन्न होने पर योगी को शुभकामनाएं देते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में कर्नाटक से श्रद्धालु वहां जाएंगे और इसके लिए भवन की जररूत होगी।
NewsJul 10, 2020, 7:29 PM IST
अब इस राज्य के सीएम करेंगे 'वर्क फ्रॉम होम', राज्य में कोरोना का कहर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,200 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई। वहीं इस दौरान राज्य में 17 और लोगों की जान कोरोना संक्रमण से कई और इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 486 हो गई है।
NewsMay 29, 2020, 1:37 PM IST
कोरोना संकट के बीच येदियुरप्पा सरकार पर छाया राजनैतिक संकट!
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने विधायकों विद्रोह से भी जूझ रहे हैं। ये 20 विधायक उत्तरी कर्नाटक के हैं और पूर्व मंत्री उमेश कट्टी को कैबिनेट में शामिल करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। फिलहाल 20 बागी विधायकों के मोर्चा खोल दिए जाने के बाद कर्नाटक में एक बार फिर से राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है।
NewsApr 16, 2020, 9:09 PM IST
कर्नाटक सरकार ने लॉन्च किया कोरोना वायरस का 'मोबाइल टेस्टिंग बूथ'
राज्य में चल रहे लॉकडाउन के बीच सीएम बीएस येदियुरप्पा इस बूथ को लॉन्च किया। येदियुप्पा ने कहा कि इस तरह के बूथ को वार्डों स्तरों में शुरू किया जाएगा और इसके जरिए सैंपल लिए जाएंगे। ये बूथ राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगा और इससे किसी के संक्रमित होने की जानकारी मिल सकेगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के नियमों को कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया था।NewsApr 6, 2020, 3:07 PM IST
कर्नाटक में सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम किसानों और मजदूर वर्ग को सरकार दें विशेष पैकेज
कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से टेलीफोन पर बातचीत की और राज्य सरकार को कोरोना संकट में सहयोग देने की बात कही। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों, खेतिहर मजदूरों और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष पैकेज देना चाहिए।
NewsApr 1, 2020, 12:22 PM IST
येदियुरप्पा राहत कोष में देंगे एक साल का वेतन
बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अपना एक साल का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोनोवायरस के प्रकोप से लड़ने में राज्य की मदद करने के लिए आगे आएं और जो भी संभव हो सके अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन समय है और यह महत्वपूर्ण है कि हम इस महामारी से लड़ें।
NewsFeb 6, 2020, 10:03 AM IST
येदियुरप्पा सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, मजबूत होगा दक्षिण का द्वार
जानकारी के मुताबिक 13 में से आज सिर्फ 10 विधायक ही मंत्री पद की शपथ ले पाएंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने सीएम येदियुरप्पा को दस विधायकों को ही कैबिनेट में शामिल करने का आदेश दिया है। असल में राज्य में कांग्रेस और जेडीएस से आए विधायकों को भाजपा ने उपचुनाव में टिकट दिया था और ये विधायक चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।
NewsFeb 4, 2020, 7:22 AM IST
कैबिनेट विस्तार पर लगी है विधायकों की नजर, बलिदान, पहचान और सम्मान से मिलेगी कुर्सी
कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य की छह महीने पुरानी भाजपा सरकार में असंतोष की लहर चल रही है। राज्य में येदियुरप्पा ने सीएम बनने के वक्त 20 अगस्त, 2019 में 17 मंत्रियों को शामिल किया था। लेकिन राज्य में कांग्रेस और जेडी (एस) के दल बदलुओं ने भाजपा का दामन थामा था और राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार को सत्ता से बाहर किया था।
NewsFeb 2, 2020, 2:18 PM IST
ब्लू फिल्म देखने वाले डिप्टी सीएम को कुर्सी बचाने के लिए परिषद में भेजेगी भाजपा
फिलहाल राज्य की विधान परिषद में अभी एक मात्र खाली है। ये सीट कांग्रेस के विधायक के विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। इसके लिए भाजपा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दिया है। हालांकि चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
NewsFeb 1, 2020, 8:20 AM IST
'बलिदान' की कीमत चाहते हैं कर्नाटक के भाजपा विधायक
येदियुरप्पा साफ कह चुके हैं कि जीतने वाले विधायकों को ही कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। असल में राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार से 17 विधायकों ने समर्थन वापस लिया था। जबकि भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में 13विधायकों को टिकट दिया था। इसमें से भाजपा 11 सीटों को जीतने में कामयाब रही। वहीं माना जा रहा था कि इस साल के शुरूआत में बीएस येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार करेंगे। लेकिन अभी तक विस्तार नहीं हो सका है।
NewsJan 30, 2020, 10:56 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार खोलेगी एक हजार अंग्रेजी मीडियम के स्कूल
हालांकि राज्य में कई संगठन राज्य सरकार को भेज गए प्रस्ताव के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि राज्य में कन्नड भाषा को आगे बढाने की जरूरत है। लिहाजा इस फैसले में फिलहाल देरी हो सकती है। वहीं माना जा रहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार ये फैसला ले सकती है। अगर सरकार फरवरी तक इस प्रस्ताव पर फैसला करती है तो इसे 2020-2021 के अकादमिक सेशन से शुरू किया जा सकता है।
NewsJan 26, 2020, 8:09 AM IST
अगले हफ्ते हो सकता है येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार, जानें किसे मिलेगा मौका
पहले माना जा रहा था कि येदियुरप्पा नए साल की शुरूआत में अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन अभी तक ये टल रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी और मुख्यमंत्री पर दबाव बना हुआ है। क्योंकि उपचुनाव जीतने वाले विधायक जल्द कैबिनेट विस्तार की मांग रहे हैं।
NewsJan 21, 2020, 5:05 PM IST
टीपू सुल्तान को लेकर कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला
फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नेतृत्व में एक बैठक में ये लिया गया है। हालांकि राज्य के कई विधायक टीपू सुल्तान के अध्याय को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। भाजपा का मानना है कि कि टीपू एक अत्याचारी और हिंदू विरोधी शासक था। लिहाजा अब राज्य में सरकार बनने के बाद टीपू जयंती के आयोजनों पर रोक लगा दी गई।