ऋतिक रोशन ने शेयर किया अपने बेटों के साथ वीडियो

Neha Dogra |  
Published : Sep 19, 2018, 09:22 AM IST
ऋतिक रोशन ने शेयर किया अपने बेटों के साथ वीडियो

सार

ऋतिक रोशन ने अपने बेटों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो,  वह अपने दोनों बेटों के साथ बोत्सवाना में छुट्टियां मना रहे हैं।

ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ इन दिनों अच्छा समय बिता रहे हैं। ऋतिक अपने बेटों के साथ बोत्सवाना में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कालाहारी डेजर्ट में मस्ती कर रहे है। यह वीडियो अपने आप में काफी खास है, क्योंकि ऋतिक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता का भी फर्ज निभा रहे हैं।

 

ऋतिक ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। उसमें ऋतिक अपने बेटों संग बाइक पर थे। उनका वह वीडियो 360 डिग्री में शूट किया गया था। यह वीडियो भी खूब शानदार था।

 

जानकारी के मुताब‍िक, ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने र‍िश्ते को एक बार फिर नए मुकाम से शुरू करना चाहते हैं। ऋत‍िक ने करियर की पहली फिल्म के बाद ही अपनी चाइल्डहुड लवर सुजैन खान से शादी कर ली थी। लेकिन इस कपल ने शादी के 14 साल बाद 2014 में आपसी रजामंदी से तलाक भी ले ल‍िया।

दोनों के तलाक की खबर इंडस्ट्री और फैंस के लिए चौंकाने वाली थी। हालांकि तलाक के बावजूद यह दोनों अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं। इसी वजह से उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें लगातार चर्चा में हैं।

लेकिन जहां एक तरफ ऋतिक अपने बच्चों के साथ टाइम सपेंड कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सुजैन अपनी बेस्टफ्रेंड सोनाली बेंद्रे के साथ वक्त बिता रही हैं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर