आठवीं पास युवक की कमाल की तरकीब, घर बैठे कमा रहा 6 लाख महीने

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 05, 2025, 05:25 PM ISTUpdated : Feb 05, 2025, 05:27 PM IST
आठवीं पास युवक की कमाल की तरकीब, घर बैठे कमा रहा 6 लाख महीने

सार

आठवीं पास मोहम्मद रिजवान ने अपनी मेहनत और समझदारी से पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस खड़ा किया। अब हर महीने 6 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। जानिए उनकी सफलता की कहानी।

लखनऊ। कहते हैं कि सफलता के लिए डिग्री नहीं, बल्कि हौसले और मेहनत की जरूरत होती है। यह साबित किया है रायबरेली के मोहम्मद रिजवान ने, जिन्‍होंने सिर्फ आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। फिर भी अपनी समझदारी से एक सफल बिजनेस खड़ा कर लिया। जहां कई लोग नौकरी की तलाश में भटकते हैं, वहीं रिजवान ने अपना हुनर पहचाना और पोल्ट्री फार्मिंग (मुर्गी पालन) का बिजनेस शुरू किया। अब हर महीने 6 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में जन्मे मोहम्मद रिजवान का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर की आर्थिक हालत इतनी कमजोर थी कि वे केवल 8वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर सके। घर के हालात देखकर उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और रोजगार की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उन्होंने दूसरों के लिए मजदूरी करने के बजाय खुद का कुछ करने की ठानी। इस सोच के साथ वे अपने एक दोस्त नवसाद के पास पहुंचे, जो पहले से मुर्गी पालन का काम कर रहा था।

दोस्त से ली मुर्गी पालन की जानकारी

रिजवान ने अपने दोस्त नवसाद से मुर्गी पालन की पूरी जानकारी ली। उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे तो बैंक से कर्ज लेकर 2017 में पोल्ट्री फार्म की शुरुआत की। शुरुआत में 6,000 स्क्वायर फीट की जमीन पर पोल्ट्री फार्म बनाया और धीरे-धीरे बैंक का कर्ज चुका दिया। पहली बार में फार्म बनाने और बिजनेस समझने में तीन से चार लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने बिजनेस की हर छोटी-बड़ी प्रॉब्लम को हल करना सीख लिया। अब व्यापारी खुद उनके फार्म पर आकर मुर्गियां खरीदकर ले जाते हैं, जिससे उनका ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बचता है।

हर महीने 6 लाख रुपये की कमाई कैसे?

रिजवान का फार्म अब एक सफल पोल्ट्री बिजनेस बन चुका है। उनकी कमाई कई तरीकों से होती है। वे ब्रॉयलर मुर्गियां (जिन्हें मीट के लिए पाला जाता है) तैयार करते हैं और व्यापारियों को बेचते हैं। एक बैच में हजारों मुर्गियां तैयार होती हैं, जिनसे अच्छी खासी कमाई हो जाती है। उनका कहना है कि सालाना 5 से 6 लाख की कमाई हो जाती है। उनका सालाना टर्नओवर करीबन 60-70 लाख रुपये तक है।

ये भी पढें-प्राइवेट नौकरी के साथ BPSC की तैयारी, कैसे 1st अटेम्पट में ही अंजलि ने पाई 4th रैंक?

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे