मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जिसमें दूल्हे की डिमांड सुनकर ससुराल वाले हैरान रह गए। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने गया घर वापस आया तो कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे को उल्टे पैर ससुराल जाना पड़ा और हर्जाने में दुल्हन की छोटी बहन से शादी करने की बात करनी पड़ी। चलिए जानते हैं पूरा मामला

हंसी ख़ुशी ससुराल पहुंची दुल्हन 
मामला शिवपुरी जिले के अमोला का है।  शादी के सारे रीति रिवाज हंसी खुशी चल रहे थे । दूल्हा बारात लेकर पूरे गाजे बाजे के साथ दुल्हन को लेने पहुंचा। दुल्हन के लिए लाखों रुपए के जेवर कपड़े चढ़ाए गए। हंसी खुशी दुल्हन को अपने साथ घर लेकर आया।

शौच के बहाने दुल्हन ने किया कांड
विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची गृह प्रवेश  की रस्मे  निभाने के बाद पूरे घर में विवाह की खुशियां चल रही थी तभी दुल्हन ने कहा कि उसे शौच जाना है। घर में टॉयलेट बना था लेकिन दुल्हन ने जिद किया कि उसे बाहर जाना है शौच के लिए। ससुराल वालों को लगा शायद दुल्हन को बाहर शौच की आदत है। सबने दुल्हन को जाने दिया लेकिन शौच करने गई दुल्हन लौट कर ना आई। 


गहने लेकर दुल्हन हुई फरार
जब बहुत देर के बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटे तो ससुराल वाले परेशान हो गए। सब ने मिलकर दुल्हन को ढूंढना शुरू किया लेकिन दुल्हन नहीं मिली। घर के किसी बुजुर्ग ने कहा की जेवर और पैसे घर में है या नहीं और तब पोल खुली की दुल्हन सारे गहने लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद घर में हंगामा मच गया सबकी इज्जत पर बन आई

हर्जाने में साली चाहिए
दूल्हा उल्टे पैर ससुराल पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि उसकी इज्जत पर बन आई है इसलिए अपनी छोटी बेटी से उसका ब्याह करा दे। दूल्हे की बात से ससुराल वाले थोड़ा हैरान हुए लेकिन उन्होंने चार दिन का समय मांगा की सोच कर बताएंगे आगे क्या करना है।


ये भी पढ़ें

शुद्ध लकड़ी से बना प्राकृतिक घेरदार लहंगा ! यह है उर्फी का भाई बर्फी...