वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे जो एक पल में हंसा देते हैं या फिर हैरान कर देते है। वैसे घर के आस-पास आपने नाले तो देखे होंगे। बरसात में इनका बुरा हाल हो जाता है और बदबू सहन नहीं होती लेकिन अगर हम आपसे कहें कि नाले में मछलिया भी तैरती हैं तो आप क्या कहेंगे ? शायद आपका जवाब होगा आखिर ये कैसे पॉसिबल है नाले के अंदर जहरीली गैसों को बीच मछलियां कैसे जिंदा रह सकती हैं लेकिन ये सच है। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नाले के अंदर मछलियां तैरती हुईं दिखाई दे रही हैं। 

इस देश में नाले के अंदर तैरती मछलियां

बता दें, ये देश कोई और नहीं बल्कि जापान है। जहां नाले के अंदर मछलियां तैर रही हैं। इतना ही नहीं नाले का पानी इतना साफ है कि उसके आगे नदी या झरने फेल हैं। वायरल वीडियो में देख जाता जा सकता है, नाला इतना साफ है कि इसमें एक्वेरियम की तरह मछलियां नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अजीबोगरीब नाला नागासाकी में स्थित है। पहले भी इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो चुके है। अगर आपको भी हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है तो ये वीडियो आप खुद देख लीजिए- 

 

वीडियो देख यूजर्स हुए दंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो timmy727 नाम के यूजर्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नाले में साफ पानी और मछलियों को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान गए। उन्होंने कहा कि दुनिया में जापान सबसे अलग इसलिए है क्योंकि वहां पर साफ-सफाई को जरुरी समझा जाता है। वहीं ने लिखा कि जापानी लोग हमेशा से कुछ अलग करते आए हैं ये वीडियो सच में हैरान कर वाला है। 
 

अगली खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- अब काला नहीं सफेद कौवा देखिए ! ये वीडियो कर देगा हैरान