नेशनल डेस्क। दुनिया में कई ऐसे जीव मौजूद हैं जो प्रकृति सुंदरता से लोगों का ध्यान खींचते हैं। कई बार तो पशु-पक्षी इतने अलग होते हैं कि उनसे नजरें नही हटती हैं। वैसे आपने घर के आसपास कबूतर,कौवा तो को तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने सफेद कौआ देखा है? वहीं कौवा को अच्छा नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं कौवे के काले रंग से लोगों की तुलना की जाती है लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप ये कहना बंद कर देंगे। 

क्या आपने कभी देखा है सफेद कौवा ?

दरअसल,इस वक्त सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां एक सफेद कौए देखा गया है। जो काले कौओं के साथ दाना चुगता रह था। वीडियो देख लोग हैरान है। ज्यादातर लोग ये पूछ रहे हैं कि क्या असल में सफेद कौवा भी होता है हालांकि किसी ने सफेद कौवे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Sunil Bhardwaj नाम की आईडी द्वारा शेयर किया गया है। 

 

 

क्या सच में होते हैं काले कौवे ?

ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि क्या असल में गौरे कौवे होते हैं तो शायद आप गलत हैं। दरअसल, जैसे इंसानों में एल्बिनो बीमारी होने से शरीर की चमड़ी सफेद होने लगती है ठीक उसी तरह से कौए को भी यही बीमारी थी जिस कारण उसका रंग सफेद हो गया। कई जानवरो को एल्बिनों बीमारी होने के कारण उनके रंग में परिवर्तन होत जाता है। हालांकि वायरल पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए। लोगों ने लिखा कि अब कोई कौवे को काला नही कहेगा, अन्य ने लिखा कि बचपन से सुना था कि कौवा काला होता है लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है। फिलहाल आपका इस बारे में क्या कहना है? 

ये भी पढ़ें-  परिणीति से पहले इन हसीनाओं ने पहना लाखों का लहंगा, जानें डिजाइनर