वायरल डेस्क। भूत-प्रेत की कई कहानियों के बारे में आप सबने सुना होगा। कभी दरवाजा खुलने तो कभी सनसनाती हवाओं की या फिर डरावनी हंसी शरीर में सिरहन पैदा कर देती है। फिल्मों में भूतों की आवाज ज्यादा डरावनी होती है कई बार तो लोगों को कान बंद करने पड़ जाते हैं। खैर फिल्मों में ये सब क्रिएट किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे डरावनी आवाज कौन सी है ? बता दें,डरावनी आवाजों का इतिहास 600 साल से भी ज्यादा पुराना है। 

‘एज्टेक डेथ व्हिसल’ है सबसे डरावनी आवाज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘एज्टेक डेथ व्हिसल’ दुनिया को सबसे डरावनी आवाज माना जाता है। ये 'हजारों लाशों की चीख' की आवाज है। वहीं वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर की मदद से इस आवाज को रीक्रिएट किया है। उन्होंने खोपड़ की के आकार की सीटी बनाई। जिससे निकली आवाज अच्छे-अच्छे की कई रातों की नींदे उड़ा सकती है। ‘एज्टेक डेथ व्हिसल’ की खोज 1999 में मेक्सिको में खुदाई के दौरान की गई थी। खुदाई में डेथ व्हिसल को कंकाल के हाथ में पाया गया था। हालांकि उस वक्त लोगों को लगा ये नार्मल सीटी है लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गए।

15 साल बाद उठा रहस्य से पर्दा

15 साल तक किसी ने डेथ ऑफ व्हिसल को बजाने की हिम्मत नहीं की लेकिन एक दिन एक वैज्ञानिक ने इसे बजाने की ठानी। वैज्ञानिक ने जैसे ही व्हिसल में फूंक मारी उससे एक डरावनी आवाज निकली। जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स चीख पड़ा। व्हिसल में इंसानों के चीखने की आवाज थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऐसा लग रहा था कि मानों कोई भयानक दर्द से तड़पकर चीख रहा हो। 

अभी तक रहस्य है ‘डेथ व्हिसल’

वैज्ञानिकों में अभी भी एक सवाल है कि आखिर ‘डेथ व्हिसल’ को क्यो बजाया जाता था। इतने सालों बाद भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। हालांकि कई लोगों का मानना है,इस व्हिसल का प्रयोग मौत के बाद आत्माओ को आगे की यात्रा करने में मदद के लिए किया जाता होगा या फिर युद्ध में दुश्मनों के दिल में डर पैदा करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता होगा हालांकि ये अभी तक रहस्य ही है। 

ये भी पढ़ें- 9 साल की लड़की को चुटकी काटने जैसा दर्द, एक मकड़ी से फैला यह भयंकर इंफेक्शन