मुम्बई। मुंबई के धारावी के स्लम एरिया में रहने वाली मलीशा खारवा (Maleesha Kharwa) की सफलता की कहानी परी कथा सी है। मॉडल बनने के सपने के साथ स्लम में ही पली बढ़ीं। पिता कलाकार थे, यूं समझिए कि वह शादियों में जोकर बनकर सबको हंसाया करते थे। मुंबई में समुद्र के किनारे परिवार झोपड़ी में रहता था। मारिया जमीन पर सोई, समुद्र के गंदे पानी से बर्तन धोएं। ऐसी स्थिति में मलीशा का मॉडल बनने का सपना लोगों को दूर की कौड़ी लगती थी। 

हॉलीवुड एक्टर से मुलाकात ने बदल दी मलीशा खारवा की किस्मत

पर एक ऐसा दिन आया, जब किस्मत ने उनके सपनों में रंग भरने शुरु कर दिए। हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन से अचानक हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। अब 14 वर्षीय मलीशा खारवा एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। हाल ही में एक प्रसिद्ध फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर पब्लिश हुई है। उन पर एक शॉर्ट मूवी भी बनी है। नामी गिरामी लग्जरी ब्यूटी ब्रांड ‘फॉरेस्ट एसेंशियल्स’ (Forest Essentials) ने ‘द युवती कलेक्शन’ (Yuvathi Collections)  कैम्पेन के लिए मलीशा खारवा को नया चेहरा बनाया है। मलीशा अब स्टार बन चुकी हैं। 

मलीशा खारवा के सोशल मीडिया पर लाखों फालोवर्स 

मलीशा उस समय भी सुर्खियों में आई थीं। जब रॉबर्ट हॉफमैन ने उनके नाम पर गो फंड मी नाम से एक पेज बनाया था। ऐसे पोस्ट डालें, जो उनके डेली काम को दर्शाते थे, लोगों ने उन्हें लाइक किया और वहीं से धीरे धीरे मलीशा की जिंदगी भी बदलनी शुरु हो गई। अब मलीशा सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। फैन्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। 

अपनी सफलता पर झूम उठीं मलीशा खारवा

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मलीशा फॉरेस्ट एसेंशियल्स के स्टोर पहुंचती हैं और वहां अपना बैनर देखकर बहुत खुश होती हैं। वीडियो में उनकी छलकती हुई खुशी को अब तक 50 लाख ये ज्यादा लोग देख चुके हैं। बिल्कुल किसी सेलिब्रेटी की तरह बैनर और प्रोडक्ट पर अपनी तस्वीर देखकर वह खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। 

मलीशा खारवा के सपने ऐसे हुए सच

दरअसल, म​लीशा की कहानी उन हजारों युवतियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपने सच करना चाहते हैं। मलीशा की जिंदगी साल 2020 में वह समय आया। जब उनकी मुलाकात हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन से हुई। दरअसल, हॉफमैन एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में लगे थे। उसी समय उनकी नजर मलीशा पर पड़ी। बस फिर क्या था। उन्होंने मलीशा की मदद के लिए क्राउड फंडिंग एकाउंट बनाया। जिसमें लोगों ने दिल खोलकर मदद की।

स्लम आफ प्रिंसेस मलीशा खारवा का मॉडलिंग करियर

मलीशा को स्लम आफ प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। उनके पोस्ट इस बात का आभास कराते हैं कि वह कितनी रचनात्मक हैं। वह बड़ी तहजीब के साथ अपनी बात रखती हुई कहती हैं कि उन्हें रंग से नहीं दिल से मतलब है। मॉडलिंग को लेकर अपने जुनून के बारे में भी वह खुलकर बात करती हैं। 

ये भी पढ़ें-धरा को सैल्यूटः बेटा जन्‍मा, कोमा में गईं-बच्चेदानी निकालनी पड़ी, हाथ-पैर कटे, अब हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

बिना जूतों के दौड़ने वाले इबरार ने जीत लिया जहां, गांव में आए 62 मेडल