Viral News: आपने चिकन शॉप पर बहुत से मुर्गे देखे होंगे लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आपने दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी को देखा है तो क्या आप स पर विश्वास करेंगे? दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  


वायरल डेस्क। आपने चिकन शॉप पर बहुत से मुर्गे देखे होंगे लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आपने दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी को देखा है तो क्या आप स पर विश्वास करेंगे? दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक मुर्गी ने अपना 21वां बर्थडे मनाया। मुर्गी का नाम पीनट है। पीनट ने सबसे बुजुर्ग जानवर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

लग्जरी लाइफ जीती है मुर्गी 

बता दें,एक मुर्गी 5 से 8 साल तक जिंदा रह सकती है लेकिन पीनट 21 साल तक जीवित है। पीनट की ओनर मार्सी पार्कर ने बताया कि पीनट एक छोटी सी मुर्गी थी जब उन्होंने उसे पास रखा था। उसे खाने में ब्लूबेरी योगार्ट पसंद है। योगार्ट न मिलने पर वो कुछ नहीं खाती। पीनट लग्जरी लाइफ जीती है। आप भी देखिए पीनट के लग्जरी लाइफ का ये वीडियो- 

Scroll to load tweet…

लिविंग रुम में रहती है पीनट 

हालांकि पहला ऐसा नहीं था। उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। पार्कर को मुर्गी का अंडा मिला था। उसे लगा अंडा सड़ा हुआ है। वे अंडे को तलाब में फेंकने जा रही थी कि अंदर से अवाज आई और छोटी से मुर्गी मेरी हाथ में आ गई। मैंने काफी कोशिश की की पीनट को उसकी मां के पास छोड़े दे लेकिन उसकी मां ने उसे स्वीकार नहीं किया और उसके बाद पार्कर पीनट को घर ले आईं और उसे पाला। पार्कर कहती हैं कि पीनट लिविंग रुम में रहती है। जहां उनके बिल्ली और कुत्ते रहते हैं। यहां तक वह टीवी भी देखती है। 

ये भी देखें- चांद की जगह जहन्नुम पहुंचा पाकिस्तान ! Video देख नहीं रुकेगी हंसी