Tweet War On Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करते ही बुधवार का दिन करोड़ों भारतीयों के लिए अविस्मरणीय हो गया। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से बधाइयों का तांता लग गया। इसी बीच ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो भारत को गरीबीग्रस्त देश बताते हुए कह रहे हैं कि नियमत: अंतरिक्ष कार्यक्रम वाले देशों को पैसा नहीं देना चाहिए। एक पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषक मो​हसिन अली ने उस पर तीखा रिएक्शन दिया है। 

पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषक ने पैट्रिक का उड़ाया मजाक

पैट्रिक का मज़ाक उड़ाते हुए मोहसिन ने कहा कि पूर्व उपनिवेश (भारत) केवल 77 वर्षों में काफी आगे बढ़ गया। पैट्रिक के लिए इस तीव्र विकास की गति को खासकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में पचाना कठिन है। वीडियो में अली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गोरे बड़े परेशान हैं। उन्हें बरनोल भेजो। 

2.3 बिलियन पाउंड वापस करने को कहा ब्रिटिश पत्रकार ने 

ब्रिटिश पत्रकार ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद भारत को सहायता राशि में से 2.3 बिलियन पाउंड वापस करने को कहा था। इस पोस्ट को काफी संख्या में व्यूज मिले और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मोहसिन अली ने तो ब्रिटिश पत्रकार को तीखा जवाब दिया ही। इंडियन भी भड़कें और कोहिनूर हीरे की वापसी की मांग करने लगे। 

यही ट्वीट हो गया वायरल

@PatrickChristys ने भारत को उसके सफल चंद्रयान मिशन की बधाई देते हुए कहा कि भारत हमें हमारा £2.3 बिलियन वापस दे! पर एक नियम के रूप में, यदि आप चंद्रमा के डार्क साइड में रॉकेट दागने का रिस्क ले सकते हो तो आपको विदेशी सहायता के लिए हाथ फैलाकर हमारे पास नहीं आना चाहिए। यही ट्वीट वायरल हो गया।

इंडियन मांगने लगे लूटे गए 45 ट्रिलियन डालर और कोहिनूर हीरा

इसके बाद इंडियन ने भी तीखे रिएक्शन देने शुरु कर दिए। एक यूजर @shashank_ssj ने अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक के ​एक शोध और कोलंबिया विवि प्रेस की पब्लिश रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन, हमें हमारा $44.997 ट्रिलियन वापस दे दो! ग्रांट के बारे में याद दिलाने के लिए @PatrickChristys और @GBNEWS को धन्यवाद दिया और आगे पैट्रिक को उसी की भाषा में जवाब देते हुए लिखा कि अब एक नियम के रूप में, आप हमें सलाम करें और हमसे लूटे गए 45 ट्रिलियन डॉलर वापस करें। ब्रिटेन ने हमें $2.5 दिया है तो इतना काट लो और बाकी हमारा, 45 लाख करोड़ रुपये की रकम वापस कर दो।

आपको बता दें कि बीती 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।
 

ये भी पढें-शंखनाद कर मुंबईकरों का जीवन आसान बना रहे हैं नित्यानंद शर्मा, 'आत्मसम्मान मंच' कर रहा ये अनोखा काम...