एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने एक ही हाथ से कई सांपों को पकड़ रखा है। शीतल की हिम्मत देखकर इंटरनेट यूजर्स के भी पसीने छूट गए।  

Shital Kasar Viral Video. एक भी सांप सामने आ जाए और जरा फुंफकार मार दे बड़े से बड़े वीरों की हिम्मत भी जवाब दे जाती है। लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी लड़की की हिम्मत और साहस को सलाम करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की एक ही हाथ से कई सांपों को संभाले हुए है। सांप बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन लड़की के हाथ से छूट नहीं पा रहे। यह वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी शॉक्ड हो गए हैं और कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

View post on Instagram
 

सांपों से सबको डर लगता है
भारतीय परंपरा और इतिहास की बात करें हमारी अलग-अलग संस्कृतियों में सांपों का वर्णन किया गया है। कई पौराणिक कहानियों में सांपो को अच्छा तो कई जगह उन्हें विषैला, जहरीला और खतरनाक बताया गया है। कुछ समाज तो आज भी सांपों की पूजा करते हैं। भारत के कई राज्यों में बाकायदा नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। कुछ लोग सांपों को पुनर्जन्म का साथी भी मानते हैं और कहते हैं कि सांप को देखने से समृद्धि आती है। हालांकि यह भी मान्यता है कि सांप खतरे की निशानी हैं। यही बातें सांपों के बारे में हमारी जिज्ञासा बढ़ाते हैं।

 

इंटरनेट पर वायरल है वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसने तहलका मचा दिया है। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला निडरता के साथ अपने नंगे हाथों से ही कई सांपों को पकड़े हुए है। हालांकि उसकी यह हरकत कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है क्योंकि कई लोग तो यह वीडियो देखकर भी डर सकते हैं। इसे बहादुरी कहें या फिर लापरवाही, फेमस होने का जरिया भी कहा जा सकता है लेकिन लड़की जो कर रही है वह चौंकाने वाला है। इस लड़की ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर भी किया है। जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें

कॉलेज छोड़ने का मन बना चुके विकास सेंथिया ने कैसे 2 बार क्रैक किया UPSC, और बन गए IPS