त्रिपुरा। आपने अक्सर छोटा हाथी पर माल ढोते हुए देखा होगा या फिर किसी के घर के सामान की लोडिंग होते देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इस वीडियो को देखकर लोग छोटे हाथी की कैपेसिटी की तारीफ कर रहे हैं। चलिए बताते हैं आपको इस वीडियो में क्या खास है।

क्या है वीडियो में 
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  blast_beat_music नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें छोटे हाथी पर स्वयं गजराज खड़े होकर जा रहे हैं। हाथी के चारों पैर बंधे हुए हैं। और वह आराम से खड़ा होकर छोटा हाथी की सवारी कर रहा है। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया छोटा हाथी पर बड़ा हाथी। बताया जा रहा है की ये वीडियो त्रिपुरा का है। 


लोगों ने किए अजब गजब कमेंट
इस वीडियो पर अब तक 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 166000 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इंस्टा यूजर इस पर अजब गजब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा टाटा है तो भरोसा है।  वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा भाई पागलों की कमी नहीं है यहां। एक तीसरी यूज़र ने लिखा इसके केबिन पर गिर गया तो क्या होगा। वहीं चौथे यूज़र ने लिखा अगर हाथी ने थोड़ा सा भी करवट बदल तो छोटा हाथी का पता नहीं चलेगा कहां गया।

ये भी पढ़े

सुहागरात पर दुल्हन ने टॉयलेट के बहाने किया काण्ड ! दूल्हा बोला बदले में चाहिए साली...