Parade of lions: सामान्यत: शेर को देखकर बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। यदि आपके सामने अचानक ऐसा दृश्य आ जाए, जिसमें एक महिला शेरों को परेड कराते दिखे तो आप सरप्राइज हो जाएंगे। ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। जिसे देखकर बड़े बड़े सूरमाओं को भी चक्कर आ जाए। वीडियो में महिला बेखौफ होकर शेरों की परेड कराते दिख रही है। महिला के आगे तीन शेर चल रहे हैं। पर उनके पीछे चल रही महिला में जरा भी डर नहीं है।

शेरों को परेड करा रही हैं डॉक्टर मावेनी

वायरल वीडिया में दिख रही महिला शेरों को अपने इशारों पर नचा रही है। महिला के इशारे पर तीनों शेर क्रम बनाकर आगे चल रहे हैं। वीडियो में दिख रहीं महिला डॉक्टर मावेनी ने ही यह वीडियो अपने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) अकाउंट पर @GogoMaweni हैंडल से शेयर किया है। यह वीडियो हैरान करने वाला है। 

 

 

खूंखार जानवरों के साथ दिख रहीं तस्वीरों में 

डॉक्टर मावेनी ने वीडियो के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वह चीता और शेर के साथ भी दिख रही हैं। वह भी बिल्कुल बेखौफ। एक्स पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में वह एक शेर के बच्चे को गोद में ली हुई दिखाई दे रही हैं। बच्चे को गोद में लेकर डॉक्टर मावेनी हंस रही हैं। एक अन्य तस्वीर में डॉक्टर मावेनी एक चीता के पास बैठी हैं और उसके सिर को सहला रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह एक पेड़ के पास खड़ी हैं। उनके हाथ में एक डंडा है, उनके पीछे दो शेर दिख रहे हैं। उनमें से एक शेर पेड़ पर चढ़ा दिख रहा है, जबकि दूसरा शेर पेड़ के नीचे बैठा हुआ दिख रहा है। डॉक्टर मावेनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 29 अगस्त को यह पोस्ट​ किया गया है,​ जिसे अब तक करीबन 3700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीबन 100 लाइक मिल चुके हैं।

यूजर्स ने डॉक्टर मावेनी को बताया बहादुर

यूजर्स ने डॉक्टर मावेनी के वीडियो पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखते हैं, 'क्या? ये मैं कभी नहीं करूंगा।' एक अन्य यूजर डॉक्टर मावेनी को बहादुर बताते हुए लिखते है कि आप बहुत बहादुर हो। अन्य यूजर्स ने भी डॉक्टर मावेनी की तारीफ की है।

ये भी पढें-UPPCS-J टॉपर रश्मि सिंह ने बताएं सक्सेस मंत्र, कैसे तैयारी करें एस्पिरेंटस, किन चीजों पर फोकस जरुरी...