एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया के फेमस ज्वेलरी ब्रांड  Bulgari को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंची। मुबंई के  Jio World Plaza में Bulgari  jewellery label को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद वो बहन मीरा चोपड़ा की शादी में भारत आएंगी। 

मनोरंजन। हॉलीवुड और बॉलीवुड कि फिल्मों में खास पहचान बनाने वाले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंची। प्रियंका चोपड़ा Bulgari's global brand ambassador हैं। इस ब्रांड की ज्वेलरी को प्रियंका चोपड़ा मुबंई के Jio World Plaza में प्रमोट करते नज़र आईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के लुक ने मानों फैंस को खुद ही कर दिया हो। देशी गर्ल ने व्हाइट आउटफिट के साथ लोगों के दिल की धड़कन बढ़ा दी। 

ग्लैमरस व्हाइट टू-पीस सेट में नज़र आईं देशी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए व्हाइट टू-पीस ड्रेस पहना था। प्लंजिंग टॉप के साथ प्रियंका ने मैचिंग पैंट पहना था। जैसे ही पैपराजी के सामने प्रियंका आई, सभी को मुस्कराते हुए उन्होंने अभिवादन किया। प्रियंका चोपड़ा इससे पहले इटली में भी  Bulgari  jewellery को प्रमोट करते हुए नज़र आ चुकी हैं। 

View post on Instagram
 

 

इटली का Bulgari ब्रांड बनाता है महंगी ज्वेलरी

दुनिया में  Bulgari ब्रांड अपनी घड़ियों, फ्रेग्ररेंस, एक्सेसरीज, लेदर गुड्स, महिलाओं और पुरुषों के लिए इलिगेंट डिजाइन ज्वेलरी और क्ववालिटी क्राफ्टमैनशिप के लिए फेमस है। लग्जरी और फाइन ज्वेलरी के लिए दुनिया में  Bulgari ब्रांड की अलग पहचान है। इटेलियन लक्ज़री ब्रांड बुल्गारी की कीमत 10.06 बिलियन यूरो के करीब है। 

बहन मीरा चोपड़ा की शादी में नहीं आईं थीं नज़र 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कज़न सिस्टर मीरा चोपड़ा की शादी थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा नज़र नहीं आई। इससे पहले परिणिती चोपड़ा की शादी में भी प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखी थीं। खैर उन्होंने मीरा चोपड़ा को शादी की बधाइयां दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंटाग्राम में अपने भारत आने की सूचना पहले ही दे दी थी। उन्होंने लिखा था 'मुंबई मेरी जान, हम लोग आ रहे हैं.'। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा साल 2023 में भारत जियो मामी फेस्टिवल अटेंड करने आईं थीं। 

ये भी पढ़ें:Nepo Baby इमेज तोड़ आलिया भट्ट ने खुद को किया प्रूव, मीम्स ह ......