मनोरंजन। श्रद्धा कपूर के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शज़ा मोरानी के घर किलकारी गूंज उठी है। पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा एक बेटी के पिता बन गए हैं। पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ रही है। कुछ समय पहले ही शज़ा मोरानी की गोद भराई की फोटोज़ सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। सेलिब्रेशन में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे। 

पद्मिनी कोल्हापुरे बन गईं हैं दादी


पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा कल दादी-दादा बन गए हैं। दोनों की खुशी का अंदाजा लगा पाना यकीनन बहुत मुश्किल है। कुछ समय पहले पद्मिनी कोल्हापुरे के डांस  फोटो और वीडियोज वायरल हुए थे। बहू की गोद भराई में डांस करते फोटोज और वीडियोज को फैंस ने खूब पसंद किया था। उसी के देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि  पद्मिनी दादी बनने की बात से कितना खुश थी। सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी दिखाई पड़ी थीं। 

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट की मानें तो प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शज़ा मोरानी 21 फरवरी को पेरेंट्स बने हैं। प्रियांक शर्मा और ने शज़ा से साल 2021 में शादी की थी। प्रियांक शर्मा और ने शज़ा से साल 2021 मालदीव में  क्रिश्चियन वेडिंग की थी। इसके बाद कोर्ट मैरिज करके अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। इनकी शादी में बहन श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं थी। प्रियांक शर्मा और ने शज़ा एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे थे। शज़ा और पद्मिनी कोल्हापुरे काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सास बहु के साथ में कई फोटोज इंस्टाग्राम में हैं। अगर प्रियांक के करियर की बात की जाए तो उन्होंने अक्षय खन्ना की सब कुशल मंगल फिल्म से शुरुआत की थी। इस फिल्म में रवि किशन की बेटी भी नज़र आई थी। 

ये भी पढ़ें:इस एक्ट्रेस की शादी है खतरे में, इस साल इनका भी टूट चुका है रिश्ता.....

अथिया, अनुष्का, कियारा जैसा लहंगा पहनने पर रकुल प्रीत सिंह हुईं ट्रोल, फैंस को नहीं पसंद आया ब्राइडल...