भारत में पहली बार परफॉर्म करने वाली इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना के अच्छे बिहेवियर की हर तरफ तारीफ हो रही है। रिहाना जिस पोजिशन में हैं, उनका डाउन टू अर्थ होना फैंस को बेहद पसंद आया। 

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: भारत में पहली बार परफॉर्मेंस देने वाली फेमस इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना के गानों को लोगों ने बेहद पसंद किया। ऐसा पहली बार था जब भारतीय फैंस को उनके नेचर के बारे में जानने का मौका मिला। सोशल मीडिया में बैड गर्ल रिहाना को लोग 'डाउन टू अर्थ' कह रहे हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके बेहद 'डाउट टू अर्थ' वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जानिए आखिर क्यों इंडियंस फैंस को रिहाना के गाने के साथ ही उनका बिहेवियर बेहद पसंद आ रहा है।  

फीमेल पुलिसकर्मियों को लगा लिया गले

पॉप सिंगर रिहाना भले ही वापस अमेरिका चली गई हो लेकिन उन्होंने कुछ ही पलों में भारतीयों का दिल जीत लिया। अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के बाद रिहाना वापस जाने के लिए शनिवार की सुबह जामनगर एयरपोर्ट में दिखाई दीं। रिहाना ने पैपराजी को बताया कि ये उनका बेहतरीन परफॉर्मेंस था। एयरपोर्ट के अंदर पहुंचने पर रिहाना ने फीमेल पुलिसकर्मियों को गले से लगा लिया। 

View post on Instagram
 

पैपराजी संग सिंगर रिहाना ने दिए पोज

रिहाना ने पैपराजी के कहने पर उनके साथ कंफरटेबल होकर पोज दिए। एक पल के लिए भी रिहाना ने लोगों को महसूस नहीं कराया कि वो इंटरनेशनल सेलिब्रिटी और पॉप सिंगर हैं। उनके इस व्यहार को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। 

View post on Instagram
 

 रिहाना ने जाह्नवी कपूर संग किया  Zingaat गाने पर डांस

प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी डांस किया। मीडिया में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो  Zingaat गाने में डांस करती दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर और रिहाना का डांस वाकई देखने लायक है। रिहाना इंडिया आकर काफी खुश दिख रही थीं।

View post on Instagram
 

 

ये भी पढ़ें:फेमस बिजनेवुमन नताशा पूनावाला का किलिंग लुक, कीमती इतना कि......