मनोरंजन। अपनी बातों से दूसरे को गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सबकी पसंदीदा है। उन्हें अक्सर अपने बढ़े हुए वजन के कारण लोग ट्रोल किया जाता है। भारती कभी भी इन बातों को सीरियस नहीं लेती हैं और अपने मन की बातों को आसानी से सबके सामने कह देती हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां भारती अपने वजन और शादी की बात को बताते हुए इमोशनल दिख रही हैं। जानिए आखिर क्या कहा भारती ने। 

पतले लड़के से शादी पर मिले ताने

भारती वीडियो में बताते दिख रही हैं कि कैसे अपने से तीन साल छोटे लड़के से शादी करने पर लोगों ने उन्हें ताने दिए थे। मोटी लड़की के पतले लड़के से शादी करने पर लोगों ने खूब ट्रोल किया था। भारती आगे कहती हैं कि अगर मेरी शादी एक मोटे और समान उम्र के लड़के के साथ कर दी जाती तो शायद हमारा कुछ महीनों में तलाक हो जाता। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियों में भारती अपने और पति हर्ष के रिलेशन के बारे में बात करती नजर आ रही है।

घरवालो को भी थी शादी से दिक्कत 

भारती बताती है कि हमारी शादी से घरवालो को भी दिक्कत हो रही थी। उन्हें लड़के की कम उम्र और पतलेपन से ऐतराज था। भारती ने पेरेंट्स को समझाया कि मैं और हर्ष लाइफटाइम साथ रह सकते हैं। घरवाले मान गए और साल 2017 में दोनों ने शादी की। 

एक-दूसरे पर है पूरा विश्वास 

पति-पत्नी के रिश्तों की नींव विश्वास पर टिकी होती है। भारती इंटरव्यू में कहती नजर आ रही हैं कि मैं चाहे शाहरुख को किस करूं लेकिन हर्ष को पता है कि मैं केवल उससे ही प्यार करती हूं। इन सब बातों को बताते हुए भारती इमोशनल हो जाती हैं। भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting) के जरिए करीब 15 किलों वजन कम किया था। इस फास्टिंग में शाम को सात बजे के बाद नहीं खाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Miss word 2023: भारत को रिप्रेजेंट करेगी ये सुंदरी,इतने सालों बाद मिलेगा मौका...

बिजनेस मीटिंग से शुरू हुई थी इस एक्ट्रेस और टेनिस प्लेयर की लव स्टोरी, अचानक ही कर दिया था प्रपोज...