बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक चुनावी एग्जिट पोल को लेकर मीम शेयर किया था। लेकिन उस मीम की वजह से वो विवादों में फस्ते गए थे। दरअसल विवेक ने जो मीम शेयर किया था उसमें ऐश्वर्या राय का जिक्र था। मीम में ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर के साथ उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन की तस्वीर भी शामिल थी। 

जिसे लेकर उन्हें महिला आयोग की तरफ से नोटिस भी जारी हुआ। हालांकि बाद में विवेक ने माफ़ी मांगते हुए अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया। 

विवेक द्वारा शेयर किए गए इस मीम पर कई लोगों के रिएक्शन आए लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार ऐश्वर्या और अभिषेक के जवाब का था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी विवेक की इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन नहीं दिया। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि आखिर क्यों ऐश्वर्या या उनके करीबियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। 

आपको बता दें जब विवेक ने यह मीम शेयर किया था तो ऐश्वर्या कान्स फेस्टिवल में गई हुईं थी। ऐसे में जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो वो हैरान थीं।

यहां जानिए पुरा मामसा-सस्ती पब्लिसीटी के चक्कर में विवेक ओबेरॉय कर गए गंदी हरकत

अब ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक, विवेक के मीम का जवाब देना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या ने उन्हें रोक लिया। ऐश्वर्या ने अभिषेक से कहा कि इस मामले में वो विवेक को कोई भी जवाब ना दें क्योंकि ये सब विवेक ने पब्लिसिटी पाने के लिए किया है। जिसके बाद अभिषेक ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया।

यह भी पढ़िए-व‍िवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या पर विवादित मीम शेयर करने पर मांगी माफी