Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामलें में आज नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एल्विश को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस बड़े मामले की छानबीन लंबे समय से चल रही थी। आखिरकार एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

कोबरा कांड में गिरफ्तार किए गए एल्विश यादव 

लंबे समय से कोबरा कांड में जांच कर रही पुलिस ने आखिरकार पूछताछ के लिए एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एल्विश को गिरफ्तार करने के बाद उनसे मामलें के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अब तक सांपों के जहर की तस्करी के मामलें में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में एल्विश की गिरफ्तारी उनके केस में शामिल होने के सुबूत देती है।

एल्विश ने जब केस में शामिल होने से किया था साफ इंकार

केस में जब एल्विश का नाम आया था तब उन्होंने इस बात साफ इंकार कर दिया था कि वो इस मामले में शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद एल्विश का नोएडा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप करवाया गया। एक वीडियो में एल्विश पुलिस के साथ हंसते हुए जाते दिख रहे हैं। 

2 नवंबर से शुरू हुई थी केस की जांच

साल 2023 में नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस केस में सांप भी बरामद किए गए थे। रेड स्नैक के साथ ही 5 कोबर, 1 अजगर को बरामद किया गया था। जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि सांपों का जहर रेव पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उस वक्त एल्विश यादव के नाम की चर्चा खूब रही थी। 

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं एल्विश 

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं। शो के जरिए एल्विश महशूह हो गए थे। उन्होंने वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी। साथ ही एल्विश यू ट्यूब में म्यूजिक वीडियोज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान खूबसूरत, भारतीय सेना का अपमान', स्वरा भास्कर के विवादित बयानों ने मचाई कंट्रोवर्सी, नया ब...