मनोरंजन। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बयानों और कंट्रोवर्सी का तो मानो चोली दामन का साथ हो। हाल ही में स्वरा भास्कर राहुल गांधी की पदयात्रा में पहुंची थी। मुंबई में न्याय संकल्प यात्रा के दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इसमें शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सत्ता में खास तरह की राजनीति है तो नफरस फैलाने का काम कर रही है। आगे स्वरा कहती हैं कि भगवान का नाम लेकर भी देश में नफरत फैलाई जा रही है। अगर भगवान का नाम लेकर कत्ल हो रहे हैं तो ये बहुत बड़ा पाप है। स्वरा भास्कर अक्सर राजनीति, धर्म के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आइये जानते हैं स्वरा भास्कर के कुछ विवादित बयानों के बारे में। 

जब पाकिस्तान को बता दिया था खूबसूरत शहर

फिल्म वीरे द वेडिंग रिलीज होने के समय एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया था कि उन्हें कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। स्वरा ने कहा था कि पाकिस्तान खूबसूरत देश है। 

सेना का अपमान कर भी स्वरा भास्कर हुईं थी खूब ट्रोल

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भारतीय सेना का अपमान कर बेवकूफ तक कह दिया था। एक्ट्रेस स्वरा ने ऐसा जम्मू-कश्मीर चुनाव के दौरान पत्थरबाजी से निपटने वाले मेजर गोगोई के बारे में कहा था। 



राय देने में पीछें नहीं रहती हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत के दौरान भी कुछ ऐसा कहा था जो फैंस को पसंद नहीं था। स्वरा ने पद्मावत के जौहर वाले सीन को लेकर एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या पुरुषों की जिंदगी केवल एक चीज पर टिकी रहती है। क्या दुष्कर्म के बाद महिलाओं के पास जीने का अधिकार नहीं होता है। इस बात ने बहुत कंट्रोवर्सी खड़ी की थी। 

ये भी पढ़ें: 58 की उम्र में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए कैसे हो सकता है ये स...