मनोरंजन। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। यकीनन सिंगर सिद्धू के फैंस के लिए आज खुशी का दिन होगा। कुछ समय से खबर मीडिया में आ रही थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बारे में परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया में नवजात बच्चे संग फोटो शेयर की है। साथ ही बगल में बेटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी है जिस पर लिखा है 'lengends never die'


IVF की मदद से अधिक उम्र में बन सकते हैं मां

अधिक उम्र में मां बनने के एक नहीं बल्कि कई रिस्क होते हैं। महिलाओं में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि थाइरॉइड की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि हेल्दी प्रेग्नेंसी में चुनौती होती हैं। ऐसे में अधिक उम्र में मां बनने का एकमात्र उपाय IVF होता है। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) की मदद से एक स्पर्म और डोनर एग की मदद से एम्ब्रियो डेवलप किया जाता है। अब एम्ब्रियो को महिला के यूट्रस में इम्प्लांट किया जाता है। 

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए महिला को दिए जाते हैं एडिशनल हॉर्मोन

चूकिं 58 साल की उम्र में महिलाओं में मीनोपॉज चालू हो जाता है। इस कारण से प्रेग्नेंसी संभव नहीं हो पाती है। अधिक उम्र में मां बनने के लिए महिलाओं के एडिशनल हॉर्मोन देना पड़ता है ताकि प्रेग्नेंसी में कोई समस्या ना हो। डॉक्टर महिला को प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन  देते हैं।

अधिक उम्र में मां बनने पर होते हैं गर्भपात के चांसेज

ज्यादा उम्र में मां बनने पर बहुत से रिस्क होते हैं। आईवीएफ से भले ही अधिक उम्र में मां बनना संभव हो लेकिन गर्भपात के चांसेज अधिक होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मधुमेह के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर होने से होने वाले बच्चे को खतरा रहता है। इस बारे में अधिक जानकारी डॉक्टर से लेनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:पुलकित सम्राट की दुल्हनियां बनीं कृति खरबंदा,पिंक लहंगे में ......