मनोरंजन डेस्क। शाहरुख खान और फराह की दोस्ती के बारे में तो हर किसी को पता है। दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। दोनों परिवार की तरह दुख-सुख में एक दूसरे का साथ देते हैं। नोवा फर्टिलिटी को दिए अपने इंटरव्यू में फराह ने अपने 40 की उम्र में भी मां न बन पाने के दर्द के बारे में विस्तार से बताया। 

कई मिसकैरिज से गुजर चुकी हैं फराह खान

फराह खान एक नहीं बल्कि कई मिसकैरिज से गुज़र चुकी थीं। जब वो 40 की उम्र में भी कंसीव नहीं कर पा रही थीं तो इस दर्द को उन्होंने दोस्त शाहरुख खान से शेयर किया। सेट में वो शाहरुख खान के कंधे में सिर रखकर रोया करती थीं। शाहरुख खान ने भी ऐसे कठिन समय में फराह खान को कम्फर्टेबल फील कराया। 42 साल की उम्र में फराह खान ने IVF के जरिए 3 बच्चों को जन्म दिया था। फराह के साथ ही कई सेलेब्स ने अधिक उम्र में अपने बच्चों का स्वागत किया। 

52 की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे संजय दत्त

ज्यादा उम्र में पेरेंट्स बनने में एक्टर संजय दत्त का नाम शामिल है। उन्होंने दूसरी शादी मान्यता से की थी। 52 साल की उम्र में एक्टर संजय दत्त दो जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। 

50 की उम्र में चौथी बार पिता बने एक्टर अर्जुन रामपाल

एक्टर अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला के साथ की थी। 50 की उम्र में एक्टर चौथी बार पिता बने थे। 

शादी के 11 साल बाद पिता बनें फेमस एक्टर राम चरण

RRR फिल्म के एक्टर राम चरण भी शादी के 11 साल बाद पिता बने। पत्नी उपासना ने लोगों को पहले बताया था कि वो मां नहीं चाहती हैं। ऐसे में एक्टर के इतने सालों बाद पिता बनने पर फैंस खूब खुश हुए थे। 

ये भी पढ़ें:TKMOC: मुश्किलों में तारक मेहता शो के निर्माता असित मोदी, यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार...